{"_id":"57a39b954f1c1bb5602b9a52","slug":"ward-boy-rape-by-swindle-job-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर वार्ड ब्वाय ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर वार्ड ब्वाय ने किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट अस्पताल के वार्ड आया की बेटी से उसके साथ काम करने वाले वार्ड ब्वाय हेम सिंह ने सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त के घर उझानी (बदायूं) में रेप किया। आरोपी ने नौकरी के लिए पहले ही उससे दो लाख रुपये सीएमओ विजय यादव के नाम से ले रखे थे। सीबीगंज के पस्तौरा गांव निवासी आरोपी वार्ड ब्वाय हेम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
थाना बारादरी इलाके में रहने वाली पीड़िता का कहना है कि उसकी मां निजी अस्पताल में वार्ड आया का काम करती हैं। वहीं उसकी मुलाकात वार्ड ब्वाय हेम सिंह सेे हुई। हेम सिंह संजय नगर में किराए पर रहता है। हेम सिंह ने उसे बताया कि सीएमओ से उनके अच्छे संबंध हैं। उसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर सुनील नाम के व्यक्ति को सीएमओ का पीए बताकर उससे उनकी मुलाकात करा दी। हेम सिंह ने एक लाख रुपये, मोहल्ले के बंटी से 20 हजार रुपये, हिमेश से 20 हजार रुपये, अनुष्का से 10 हजार रुपये, अर्पिता से 10 हजार रुपये, रानी से 12000 रुपये ले लिए। सरकारी नौकरी न मिलने पर उसने पूछताछ की और दबाव बनाया तो उसे बदायूं अस्पताल में पोस्टिंग कराने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। वहां उसने अपने दोस्त के घर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप करके फोटो खींच लिए। बाद में अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर मुंह बंद करने की धमकी देने लगा। पत्नी भी उसके काम में सहयोग करती है। सभी लोगों ने उसके कहने पर हेम सिंह को रुपये दिए थे इसलिए अब वह लोग उस पर तगादा कर रहे हैं। वह अपने साथियों के साथ हेमसिंह के घर रु पये मांगने गई तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आरोपी ने कई फर्जी रसीदों ने उसे अपनी पत्नी दर्शा रखा है। इसकी रिकार्ड़िंग भी उसके पास है।
एग्रीमेंट लिखकर दे दिया था
आरोपी हेम सिंह का कहना है कि करीब एक साल से वह लड़की को जानता है। उसने उसके साथ कुछ नहीं किया है। लड़की के परिवार वाले दो लाख रुपये नौकरी के बहाने लेने का आरोप लगा रहे हैं। उसने देने के लिए हां कर भी दी थी। इसके लिए एग्रीमेंट लिखकर भी दे दिया था, इसके बाद भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।