{"_id":"5a70834a4f1c1bff388b564c","slug":"wanted-in-triple-murder-case-khalid-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा ट्रिपल मर्डर का आरोपी खालिद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचा ट्रिपल मर्डर का आरोपी खालिद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित 15 हजार के इनामी बदमाश खालिद इकबाल को बिल्वा बाईपास के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान दोतरफा फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। थाना इज्जतनगर का सिपाही प्रशांत भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम 5:45 बजे इज्जतनगर थाना प्रभारी कमरुल हसन, अहलादपुर चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा को खालिद की लोकेशन बिल्वा बाईपास के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो खालिद ने गोली चला दी। दोतरफा फायरिंग में खालिद के पैर में गोली लग गई। खालिद के तमंचे से चली गोली बैरियर वन चौकी पर तैनात सिपाही प्रशांत के हाथ को जख्मी करते हुए निकल गई। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने बताया कि खालिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ में महिला और उसके बेटे-बेटी की हत्या का है मास्टरमाइंड
अलीगढ़ के थाना छर्रा के गांव सतरापुर में आठ फरवरी, 2016 को विधवा महिला, उसकी बेटी और बेटे की हत्या की गई थी। जांच में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई थी। सतरापुर में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने खालिद सहित सात लोगों के नाम खोले थे। पुलिस ने बाकी सभी आरोपियों को तो गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन खालिद पुलिस के हत्थे नहीं आ सका। अलीगढ़ पुलिस ने खालिद पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पांच दिन पहले अलीगढ़ की पुलिस इज्जतनगर में दबिश देने भी आई थी, लेकिन खालिद भाग निकला था।