फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Walking out of the house of the young man killed by the impact of Scotty

घर के बाहर टहल रहे युवक की स्कूटी की टक्कर से मौत

Wed, 30 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 30 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
किला क्षेत्र के साहूकारा में सोमवार रात साढे़ नौ बजे घर के बाहर टहल रहे युवक को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
विज्ञापन

किला क्षेत्र में स्थित हाउस नंबर 46/47 निवासी शशि नारायन का 32 वर्षीय पुत्र गौरव शर्मा सोमवार रात साढे़ नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान इधर से तेज रफ्तार से गुजरा स्कूटी सवार गौरव को टक्कर मारकर भाग निकला। स्कूटी की टक्कर से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भाई सचिन शर्मा उसको जिला अस्पताल लेकर आया। यहां उपचार के दौरान आधी रात को गौरव ने दम तोड़ दिया। युवक प्राइवेट नौकरी करता था। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के गांव सोहरा निवासी 48 वर्षीय बाबू सिंह अपने पोते राम सिंह का उपचार कराने सोमवार को रुद्रपुर जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी के पास ही उनकी बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाबू सिंह और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाबू सिंह ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को उनका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed