फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vipin Bower murder of Rajiv Colony

राजीव कुंज कॉलोनी का विपिन हत्याकांड

Thu, 25 Feb 2016 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राजीव कुंज कॉलोनी के विपिन टंडन की हत्या कॉल करने वाले ने ही की है। पुलिस को मॉडल टाउन के रहने वाले विपिन के दोस्त जोरावर और उसके साथी की तलाश कर रही है। उन्हीं पर हत्या का शक गहरा रहा है। विपिन को जिस अंजान नंबर से आखिरी बार दो कॉल की गई थीं। पुलिस का कहना है कि उसका नाम चौंकाने वाला है। उस नंबर की लोकेशन राजेंद्रनगर में ही मिल रही है। इससे साफ हो गया है कि कातिल आसपास ही घूम रहा है। अब पुलिस उसकी तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

 प्रेमनगर इलाके की राजेंद्र नगर से सटी राजीवकुंज कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार की उसके ही छत पर रविवार रात शराब पीने के बाद कांच की बोतल घोंपकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उसका शव छत पर खून से लथपथ पाया गया था। मां ज्योति और नाना देवेंद्र नाथ का कहना था कि विपिन के फोन पर रात में दो कॉल आईं थीं। कॉल करने वाले को उसने बताया था कि वह घर पर है। उसने कॉल करने वाले को गैलेक्सी टावर पर बुलाया था। इसके बाद क्या हुआ उन्हें पता नहीं, वे अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। विपिन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि आखिरी दफा उसकी एक अंजान नंबर पर बात हुई, जो नंबर किसी के नाम से मोबाइल में फीड भी नहीं था। सूत्रों ने बताया कि इस मोबाइल नंबर की लोकेशन राजेंद्र नगर में ही आसपास मिल रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि विपिन के मोबाइल से कुछ नंबरों को डिलीट किया गया है। शक के दायरे में आए माडल टाउन के जोरावर के घर पुलिस ने दबिश दी तो वह गायब मिला। पुलिस उसके पिता को उठा लाई थी, लेकिन वह उसके बारे में कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन


दिल्ली से लिया था गोद
माडल टाउन निवासी जोरावर के पिता ने बताया कि उन्होंने उसे दिल्ली से गोद लिया था। संजय नगर के लड़कों की शोहबत में रहने के दौरान वह बिगड़ गया। आए दिन लोगों से विवाद होने पर वह भी उससे परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने कहा, लड़की पीछे पड़ी थी
मां ज्योति का कहना है कि इलाके के ही भूसे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की लड़की विपिन के पीछे पड़ी थी। इस लड़की से जबरन शादी करने का दबाव विपिन पर बनाया जा रहा था। इसे लेकर मारपीट भी हुई थी। उन्होंने एतराज भी किया था, लेकिन फिर भी विपिन का पीछा नहीं छोड़ा गया और उसकी हत्या ही कर दी गई।

0
मां और नाना से ली जानकारी
इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह बुधवार को फिर से विपिन के घर पहुंचे। यहां उन्होंने विपिन की मां ज्योति और नाना देवेंद्र से घंटों पूछताछ की। सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाकर इंस्पेक्टर ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed