फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Village of death in mysterious circumstances

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 23 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना इज्जतनगर इलाके भगवानपुर धीमरी गांव में 45 वर्षीय ग्रामीण रामपाल की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि रामपाल की गांव के ही लोगों ने पीटकर हत्या की है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने के लक्षण मिलने से विसरा सुरक्षित करा दिया गया है। मामले में मृतक के बेटे की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम भगवानपुर धीमरी गांव निवासी ओमकार ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे गन्ने की छिलाई करने को जंगल गए उनके पिता रामपाल को गांव के ही सत्यप्रिय गौतम और उनके साथ गन्ने की बुबाई कराने को ले गए। घर लौटने के बाद शाम को सत्यप्रिय गौतम ने रामपाल को अपने घर दावत खिलाई। उन्हें जबरन शराब पिलाने के बाद पीट दिया गया। किसी तरह से उसके पिता घर आ गए। ओमकार से मुताबिक सत्यप्रिय गौतम और उनके साथी श्रीकृष्ण, मनोज कुमार, भीमसेन, श्यामबाबू ने उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर उसके पिता और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए लाते समय रामपाल की मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने घटना स्थल देखा। उधर, पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रामपाल की मौत की असल वजह का पता नहीं लग पाया है। उसके शरीर में जहर के लक्षण मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed