फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more arrested in murder of elderly couple

बुजुर्ग दंपति हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2016 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in murder of elderly couple
बरेली। करेली के बुजुर्ग दंपति के हत्यारोपी दामाद बुधसेन के चचेरे भाई हेतराम के अलावा कल्लू उर्फ मस्ताना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली निवासी 55 वर्षीय मोहनलाल और उनकी 50 वर्षीय पत्नी सोमवती चार जनवरी की शाम खेत से लौट रहे थे। रास्ते में घेरकर मोहनलाल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शोर मचाकर भागीं सोमवती को भी गला काटकर मार दिया गया था। मामले में मोहनलाल के दामाद बुधसेन निवासी ग्राम खितौता थाना भोजीपुरा, बभिया निवासी जगपाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्यारोपी बुधसेन लाल फाटक होेते हुए बदायूं भाग गया था। शनिवार को उसे पकड़ लिया गया था। रविवार को एसओ जेपी यादव, एसआई जावेद खां, एसआई प्रदीप बिश्नोई और कांस्टेबल आफताब की टीम ने घेराबंदी कर बदायूं रोड पर हेतराम और कल्लू उर्फ मस्ताना को भी पकड़ लिया था। हेतराम ने बताया कि बुधसेन ने उसे दस हजार रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया था। एसओ जेपी यादव ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed