{"_id":"5797b8974f1c1b8e0121f054","slug":"try-to-grab-the-business-of-rs-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के 50 हजार रुपये हड़पने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के 50 हजार रुपये हड़पने की कोशिश
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते में जमा करने के लिए दी रकम दुकान के एक नौकर ने हजम करने की कोशिश की। कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नौकर को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गायब की रकम बरामद भी कर ली गई।
मॉडल टाउन कॉलोनी में रहने वाले रविंद्र सिंह की सिविल लाइंस में गुडविल मशीनरी स्टोर नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर संजयनगर निवासी मोहन नौकरी करता था। रविंद्र के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने बैंक में जमा करने के लिए मोहन को 50 हजार रुपये लेकर भेजा। आरोप है कि मोहन दुकान से निकलने के बाद बैंक जाने के बजाय अपने घर चला गया और रकम अपनी मां को दे दी। काफी देर इंतजार करने के बाद रविंद्र ने बैंक जाकर पता किया। उन्हें वहां न तो मोहन मिला, और न ही बैंक में रुपये जमा किए गए। रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की कुछ देर बाद मोहन मिल गया। पूछताछ करने पर शुरू में वह रुपये गिरने का बहाना बनाता रहा, लेकिन बाद में उसने रकम अपनी मां को देने की बात उगल थी। उनकी मां ने रुपये किसी दूसरे के पास रख दिए थे। जहां से पुलिस ने करीब 45500 रुपये बरामद कर लिए। कोतवाली में कारोबारी रविद्र की तहरीर पर मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से जुड़े अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की।