{"_id":"59bc29fb4f1c1bac688b4c63","slug":"truck-collapses-to-tromba-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टेंपो को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने टेंपो को रौंदा, दो की मौत
बरेली।
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद माौके पर ख्ाड़ा टेंपाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ हाईवे पर इंजन ऑयल से लोड एक ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग जख्मी हो गए। कुछ घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोपहर एक बजे बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उचसिया गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तगड़ी थी कि टेंपो में बैठे कई मुसाफिर निकलकर इधर-उधर जा गिरे। टेंपो में सवार फरीदपुर के गांव गुलाब नगर निवासी राकेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरीदपुर के गांव गोपालपुर निवासी नन्हेलाल की 11 वर्षीय बेटी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में पूनम ने भी बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए नन्हेलाल और उनकी पत्नी तिजन्ना की भी हालत गंभीर है।
हादसे में इसके अलावा करतौली निवासी वीरेंद्र और उनकी पत्नी गीता देवी, फतेहगंज पूर्वी के हरेली गांव निवासी कल्याण की 24 वर्षीय पुत्री कीर्ति, हरेली के ही गंगादीन, फरीदपुर के पचौमी निवासी टेंपो ड्राइवर इस्लाम, इसी गांव के अनोखेलाल, फरीदपुर निवासी पप्पू, भुता के मल्लपुर निवासी राशिद आदि भी घायल हुए हैं। कुछ घायलों को फरीदपुर सीएचसी और कुछ को बरेली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस हिरासत में ट्रक ड्राइवर मीरानपुर कटरा निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को दिल्ली से इंजन ऑयल लोड कर वह चला था। इसे शाहजहांपुर लेकर जाना था। वह कई घंटे से लगातार ट्रक चला रहा था। फरीदपुर में टायर फटने से उसे दो घंटा और देर हो गई। बीच में ऑर्डर जल्दी पहुंचाने के लिए बार-बार व्यापारी की कॉल आ रही थी। उचसिया गांव के पास उसे हल्की झपकी आ गई, जिससे दुर्घटना हो गई।