फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trolley fire in straw , soldiers accused

ट्राली के पुआल में लगी आग, सिपाहियों पर आरोप

Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दुनका की ओर से कैंट के गांव दोआरी में ले जाई जा रही पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली में सिपाहियों के रोकते ही आग लग गई। ग्रामीणों ने सिपाहियों पर पैसा न देने पर आग लगाने का आरोप लगाया है। फायरब्रिगेड ने पुआल में लगी आग बुझाई। सीओ द्वितीय स्नेहलता भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

कैंट के गांव दोआरी निवासी बालक, दीनानाथ सोमवार रात दुनका के पास स्थित गांव भमोरा से ट्राली में पुआल भरकर ला रहे थे। सिटी स्टेशन के सामने दो ट्रैफिक और चीता मोबाइल के दो सिपाहियों ने पीछा करके ट्राली रोक ली। इसी बीच पुआल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिपाहियों ने उनसे पांच सौ रुपये मांगे। आरोप है कि पैसा न देने पर सिपाहियों ने उनके पुआल में आग लगा दी, जिससे करीब दस हजार रुपये का पुआल जल गया। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने ट्राली रोकी थी। ओवरलोड ट्राली रोकने पर सिपाही से कहासुनी हो गई। पुआल में आग कैसे लगी, इसकी जांच सीओ और इंस्पेक्टर किला से कराई जा रही है। सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही ने नो एंट्री जोन में ट्राली घुसने पर रोकी थी। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed