{"_id":"e2d09f458a6f19d3bf93fe7519323125","slug":"three-fellow-bike-riders-the-max-thrashed-sister-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन भाई-बहनों को मैक्स ने रौंदा, बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार तीन भाई-बहनों को मैक्स ने रौंदा, बहन की मौत
बरेली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतुइया टोल प्लाजा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार तीन भाई बहनों को कुचल दिया। एक बहन गाड़ी के पहियों के नीचे आ गई। उसने दम तोड़ दिया। दो भाई बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
मीरगंज के सिंधौली गांव का 22 वर्षीय तसलीम अहमद अपनी 18 साल की बहन तबस्सुम और 16 वर्षीय तरन्नुम को बाइक में बैठाकर सीबीगंज के सरनिया गांव जा रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे सतुइया टोल प्लाजा से आगे आनंद फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल भरवाकर वह हाईवे पर चढ़ ही रहा था कि मीरगंज दिशा से आई तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से टक्कर मार दी। तसलीम और तरन्नुम तो उछलकर साइड में गिर गए जबकि तबस्सुम सड़क पर जा गिरी। मैक्स कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मैक्स से कूदकर भाग गए। पुलिस ने मैक्स को थाने में खड़ा करवा लिया है। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। डॉक्टरों ने तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बहन-भाई की हालत भी गंभीर बताई गई है।