फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands of jewelers took away the excuse of mechanism

तंत्रमंत्र के बहाने लाखों के जेवर ले गया ठग

Wed, 25 Oct 2017 01:23 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 25 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
एक ठग तंत्रमंत्र के बहाने महिला के 11 तोला सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। ठगी की शिकार महिला ने कथित तांत्रिक को बहुत ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की लिखित शिकायत रिठौरा पुलिस चौकी पर की गई है।  
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी सब्जी विक्रेता इंतियाज की पत्नी नसीम बानो को पड़ोस की एक महिला ने बताया कि वह एक ऐसे तांत्रिक को जानती है जो झाड़फूंक से सब कुछ ठीक कर देता है। इस पर नसीम बानो ने तांत्रिक उस्मान को फोन करके अपने घर बुला लिया और उसे अपनी परेशानी बताई। इस पर उस्मान ने नसीम बानो को उसके ऊपर बहुत बुरी बला का साया होने की बात कहकर डराया। बाद में तांत्रिक ने बला टालने की बात कहकर नसीम बानो के छह तोला सोने के जेवर ले लिए और उन्हें एक पोटली में बांधकर उसके तकिये के नीचे रख दिया। घर से जाने के बाद तांत्रिक ने फोन करके नसीम बानो से कहा कि उसके पति ने पोटली खोल दी है, लिहाजा अब बला उसके घर पर और कहर बरपाएगी। घबराई नसीम बानो ने इससे बचने का उपाय पूछा तो तांत्रिक ने दोगुना सोना पोटली में रखने को कहा।
विज्ञापन

 इस पर नसीम बानो ने अपनी रिश्तेदार के पांच तोला सोने के जेवर बहाने से मांग लिए और फिर कुल 11 तोला सोना पोटली मे बांधकर रख दिया। कुछ देर बाद तांत्रिक पड़ोस की महिला के साथ नसीम बानो के घर आया। उस वक्त इंतियाज सब्जी बेचने गया था। तांत्रिक ने बला टालने के लिए तंत्रमंत्र करने के बहाने पोटली बदल ली। अपने साथ लाई पत्थर के टुकड़े रखी पोटली को तकिए के नीचे दबाकर तांत्रिक चला गया। शाम को नसीम बानो ने पोटली खोली तो उसके होश उड़ गए। पुलिस तांत्रिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed