फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thief at co office

बच्चों ने सीओ ऑफिस से चुरा लिए क्राइम रजिस्टर

Mon, 22 Dec 2014 02:18 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला, बहेड़ी/बरेली
ब्यूूराो, अमर उजाला, बहेड़ी/बरेली Updated Mon, 22 Dec 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
thief at co office
शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन बच्चे तहसील परिसर में स्थित सीओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने खिड़की के एक दरवाजे पर लगी टीन को तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। वहां से शीशगढ़ थाने के दो और शेरगढ़ थाने के तीन अपराध रजिस्टर चुरा लिए। इस बीच वहां से गुजर रहे नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी ने उन्हें रजिस्टर ले जाते देख लिया। डांटने पर तीनों पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


इस पर सफाई कर्मचारी ने एक बच्चे को पकड़ लिया। दो साथी रजिस्टर फेंककर भाग गए। सीओ आवास पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को सूचना दी गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बच्चे ने खुद को 15 वर्षीय अशफाक और साथियों के नाम सिकंदर व छोटे निवासी मोहल्ला मदारनगर बताया। उसने कहा कि वे रजिस्टर चोरी कर खालसा स्कूल के पास के एक कबाड़ी को बेचते हैं। 25 दिन पहले भी दो रजिस्टर बेच चुके हैं। इसके बदले उन्हें सौ रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों चोरों और कबाड़ी को खोजने के लिए दबिशें दी गईं मगर कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed