फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The security issue will be raised to 16 Trident

16 को उठेगा त्रिशूल की सुरक्षा का मुद्दा

Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा का मामला 16 मार्च को प्रस्तावित बैठक में फिर से उठेगा। यह बैठक एयरफोर्स परिसर में सुबह 11 बजे से होगी,  जिसमें सुरक्षा के अलावा अभी हाल में हुईं लापरवाही के मामले शामिल हैं। इस बैठक में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी के साथ एयरफोर्स के अधिकारी शामिल होंगे। फरवरी के आखिरी सप्ताह में एयरबेस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने डीएम -कमिश्नर को सबूत के साथ अव्यवस्थाओं का ब्योरा भेजा था।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे सबूतों में बाउंड्रीवाल के आसपास निरंतर अवैध निर्माण होने के सबूत दिए हैं। भट्ठे की चिमनियों से धुआं उगलने का उल्लेख किया है।  ईंटों की पथाई के लिए मिट्टी खोदी जा रही है। एक हजार वर्गमीटर के तालाब में गंदगी के कारण मरे हुए जानवरों को खाने के लिए चील तथा अन्य पक्षी एयरबेस पर मड़रा रहे हैं। चारो ओर गंदगी के कारण किसी भी समय लड़ाकू  विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से त्रिशूल एयरबेस  की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार को सख्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश मिले हैं। अभी हाल में 10 पाकिस्तानी आतंकियों के देश में घुसने की आशंका के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये  है नई समस्या
बिथरीचैनपुर ब्लाक के गांव भूरा की हुसैनी मस्जिद के पास एक हजार वर्गमीटर के तालाब में गंदगी और कीचड़ के कारण चील और अन्य पक्षी मरे हुए पक्षियों को खाने के लिए मडरा रहे हैं। इस स्थान से रनवे मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। नगरिया कला और चावड़ गांव के निकट त्रिशूल की बाउंड्रीवाल पर कई बार पक्षी मृत पाए गए हैं। ऐसी ही दुर्दशा करमपुर चौधरी, पीर बहोड़ा तथा दिल्ली -लखनऊ बाईपास पर बनी हुई है। इसी रोड पर एयरबेस की बाउंड्रीवाल के सहारे ईट भट्ठा संचालित हो रहा है, जिसके धुए से लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने और उनकी लेंडिंग में खतरा बना रहता है।

‘ इन सभी समस्याओं को लेकर डीएम -कमिश्नर के पास फोटों आदि के सबूतों के साथ पत्र भेजा है, जिसमें त्रिशूल की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं सही कराने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि प्र्रशासनिक अधिकारी इस समस्याओं को जल्दी हल कराएंगे’ आर मुथरिल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, त्रिशूल एयरबेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed