फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mistreatment of the elderly woman in the royal village

शाही के गांव में बुजुर्ग महिला से दुराचार

Wed, 13 Jan 2016 02:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई 65 वर्षीय महिला से दुराचार किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। थाने में नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पुलिस इसे पेशबंदी का मामला बताकर टालती रही। महिला ने सीओ से शिकायत की तब कहीं 18 घंटें बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। देर रात सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बुधवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

किसान 20 साल पहले थाना शाही के गांव में अपनी बहिन के यहां आ गया था। बाद में मकान बनवाकर वहीं रहने लगा। उसने बिहार की महिला से शादी कर ली, लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। मंगलवार सुबह पांच बजे किसान की 65 वर्षीय पत्नी गांव से कुछ दूर तालाब किनारे शौच के लिए गई थी तभी प्रेमपाल ने उन्हें पकड़ लिया और पड़ोस में ही एक गड्ढे में ले जाकर दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। महिला ने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी तो वह पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इसे पेशबंदी का मामला बताकर एफआईआर नहीं लिखी। हालांकि पुलिस ने गांव में जाकर पूछताछ जरूर की। इस बाबत एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का आरोपी युवक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो महिला ने सीओ से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने करीब 18 घंटे बाद घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। इधर, सीओ ने बताया कि महिला को बुधवार को जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed