फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The massacre caused by mismatched marriage Sbbo

बेमेल शादी बनी शब्बो हत्याकांड की वजह

Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The massacre caused by mismatched marriage Sbbo
The massacre caused by mismatched marriage Sbbo - फोटो : बरेली, अमर उजाला
फरीदापुर चौधरी में अवैध संबंधों के शक में 40 वर्षीय पत्नी शबिया उर्फ शब्बो की हत्या के पीछे की वजह उसकी ऑटो चालक मुकीम अली से बेमेल शादी ही थी। दरअसल 22 साल पहले जब शबिया और मुकीम की दोस्ती हुई तो शबिया सातवीं पास थी और मुकीम अनपढ़। विवाह के बाद शबिया ने अपनी जिद से इंटर पास किया, बीए में दाखिला लिया। यही नहीं उसने ब्यूटी पार्लर का कोर्स और कंप्यूटर कोर्स भी किया ताकि जिंदगी में आगे बढ़ सके लेकिन मुकीम उसकी जिद को अपना विरोध मानता गया और अंत दुखद हुआ। 
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक मुकीम ने 22 साल पहले प्रेमजाल में फंसाकर शब्बो से प्रेम विवाह कर लिया था। हालांकि उस समय शब्बो सातवीं पास थी, लेकिन उसका पढ़ने का शौक कम नहीं हुआ। उसने पढ़ाई का क्रम जारी रखा। पढ़ने के साथ उसका लिविंग स्टैंडर्ड बढ़ता गया। पढ़े-लिखे लोगों में उसका उठना बैठना था, लेकिन घर आने के बाद टेंशन में आ जाती थी। छोटा बेटा मैकेनिक का काम सीखने जाए शब्बो यह भी नहीं चाहती थी। वह चाहती थी कि  उसके बेटे पढ़कर आगे बढ़ें, लेकिन मुकीम ने शब्बो की एक नहीं सुनी। बच्चों को पढ़ने के बजाए मुकीम ने काम में लगा दिया। शब्बो ने पढ़ाई और ब्यूटी पॉर्लर के काम से घर के बाहर कदम रखे तो मुकीम ने आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह रोजाना नए लोगों के साथ शब्बो का नाम जोड़कर उसके चरित्र पर अंगुली उठाता था। इसे लेकर दोनों में आए दिन मारपीट की नौबत आ जाती थी। आखिर यही झगड़ा उसकी जिंदगी का अंत कर गया। 
विज्ञापन


मुकीम ने हत्या से पहले शब्बो को पीटा था
बरेली। बृहस्पतिवार को दोपहर में ही मुकीम ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने शब्बो के चरित्र पर आरोप लगाए और कहने लगा कि तेरे चक्कर में मैंने अपने बच्चों को भी नहीं पढ़ाया। मेरे बच्चे जाहिल ही रह गए और तू आज मुझे छोड़कर जाने की बात कर रही है। शब्बो भी कम नहीं थी, उसने मुकीम से साफ कह दिया कि तुम्हारे साथ मुझे रहना ही नहीं है। इसी गुस्से में मुकीम ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने शब्बो को जमीन पर गिराकर पीटा और गला दबाकर मार डाला।   
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीम ने बताया कि विवाद होने पर अक्सर शब्बो घर से चली जाती थी। नौ नवंबर को ही उसके चाचा मुन्ना शाहजहांपुर से उसे घर लेकर आए थे। शब्बो मायके में अपने भाई से भी मिलकर आई थी। भाई ने उसे काफी समझाया था, लेकिन वह किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थी। बृहस्पतिवार को उसके दोनों बेटे पंजाब में थे। छोटा बेटा काम पर गया हुआ था। उसने शब्बो से बात करनी शुरू की थी। इसी बीच वह चीखने लगी। वह कह रही थी कि मुझे तुम्हारे साथ रहना ही नहीं है। मैं तुमसे नाता नहीं रखना चाहती हूं। इस पर उसने शब्बो को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में शब्बो ने चाकू से आत्महत्या की कोशिश की। वह चीख रही थी, उसने गले में दुपट्टा डालकर खींच दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 


पत्नी का हत्यारा मुकीम जेल गया 
बरेली। पत्नी शब्बो की गला दबाकर हत्या करने वाले मुकीम को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। मुकीम जेल जाते वक्त भी झूठ बोलता रहा। उसके चेहरे पर हत्या का कोई पछतावा नहीं था। वह बात करते-करते रोने लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शब्बों की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गले से पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। शब्बो की कोहनी पर भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed