{"_id":"5701766f4f1c1b2729c813de","slug":"the-girl-tried-to-pull-the-car-in-the-blue-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती कार में लड़की को खींचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बत्ती कार में लड़की को खींचने की कोशिश
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीली बत्ती लगी कार में सवार शोहदों ने राजेंद्र नगर बिजली घर के पास सरेराह तीन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शोहदों ने उनमें से एक लड़की को खींचकर कार में डालने की कोशिश की। शोर मचाने पर इकट्ठा भीड़ में शामिल नागरिकों ने शोहदों की हरकत का विरोध किया तो उन्हें धमकाकर अभद्रता करने लगे। बाद में कार को भीड़ से घिरता देखकर शोहदे मौके से कार लेकर भाग गए।
थाना प्रेमनगर इलाके में सलेक्शन प्वाइंट की तरफ से आ रही नीली बत्ती लगी आई-10 कार में चार शोहदे सवार थे। चारों नशे में धुत थे और कार में ही पीने का दौर चल रहा था। कार में सवार शोहदों ने रास्ते में स्कूटी सवार एक लड़की पर कमेंट किया और तेजी के आगे बढ़ गए। यहां राजेंद्रनगर बिजली घर के सामने एक स्कूटी पर तीन लड़की जा रही थीं। शोहदों ने उन पर बियर की खाली बोतल फेंककर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर शोहदों ने एक लड़की को खींचकर कार में डालने की कोशिश की। शोर मचाने बिजलीघर से महेश गंगवार समेत कई लोग निकल आए। उधर, फरीदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व एडी आर्य भी अपनी बेटी के साथ बांके बिहारी मंदिर की तरफ से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों युवक नशे में थे। भीड़ में शामिल लोगों ने विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगे। पीछे खड़ी बाइक पर कार को चढ़ाने की कोशिश की। भीड़ से खुद को घिरा देखकर पुलिस के आने से पहले ही शोहदे मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लड़की के बात करके उसका नंबर ले लिया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कार के बारे में पता कराया जा रहा है। लड़की आरोपियों के खिलाफ तहरीर देगी तो मुक दमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
कार तो गजाला अंजुम की है
घटना के चश्मदीद अधिवक्ता एसडी आर्य ने बताया कि कार का नंबर यूपी 25 एएक्स-5228 है। परिवहन विभाग में इस नंबर की कार गजाला अंजुम के नाम से पंजीकृत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कार वालों के परिवार में कौन अधिकारी है, जिसकी वजह से कार पर नीली बत्ती लगी है।