{"_id":"59d150294f1c1bd8538b53af","slug":"the-family-took-the-dead-body-of-the-district-hospital-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल स्टाफ से भिड़कर शव ले गया परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल स्टाफ से भिड़कर शव ले गया परिवार
बरेली।
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुर में कच्ची शराब पीने गए युवक का शव रविवार शाम छह बजे संदिग्ध अवस्था में बरामद होने के बाद परिवार ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। गुस्साये परिवार के लोग जिला अस्पताल में स्टाफ से भिड़ गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करनी चाही तो पीड़ित परिवार ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
सिकलापुर स्थित दिनेश नर्सिंग होम के पास रहने वाले राजू उर्फ रमिया रोडवेज बसों में सामान बेचने का काम करता था। रविवार शाम करीब 3.30 बजे वह गंगापुर में शराब पीने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी और ढूंढना शुरू किया। हालांकि शाम छह बजे तक राजू की लाश एक गिरजाघर के पास से बरामद हुई। उसके सिर में गहरा घाव था और पैर की नस कटी हुई थी। शव को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन बाद में परिवार के लोग शव को अपने साथ ले गए। राजू के छोटे भाई रवि ने रंजिश से इंकार किया। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर राजेश यादव के मुताबिक परिवार कार्रवाई नहीं चाहता था।