फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bike hit the bus crushed by

बाइक से टकराई फिर बस ने कुचल दिया

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The bike hit the bus crushed by
The bike hit the bus crushed by - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पति के साथ बाइक में बैठकर बरेली जा रही महिला को पहले बाइक ने टक्कर मारी फिर रोडवेज की बस ने कुचल दिया। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। दर्दनाक हादसे से लोग सन्न रह गए। 
विज्ञापन

 पीलीभीत के न्यूरिया में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अब्दुल अलीम रविवार को अपनी पत्नी सितारा बेगम के साथ बाइक से बरेली एक अस्पताल में जा रहे थे। बदायूं में ब्याही उनकी बेटी आयशा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना था। अपराह्न तीन बजे अब्दुल अलीम की बाइक नवाबगंज में अशर्फी रिसोर्ट हाल के सामने पहुंची तो सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। पीछे बैठी सितारा बेगम छिटक कर रोड पर गिर पड़ीं। इतने में बरेली की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने उन्हें कुचल दिया। सितारा बेगम का दुपट्टा बस के पहिए में फंसने  से उनकी गर्दन अलग हो गई। हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


और साली की बच गई जान
 हाजी अब्दुल अलीम की साली फरजाना भी उनके साथ ही बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीं। हाजी अलीम ने न्यूरिया से ही उन्हें मारुति वैन में बिठा दिया था। खुद पत्नी को बाइक में बैठाकर बरेली के रवाना हो गए। अब्दुल की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अभी एक ही बेटी का निकाह हुआ है। घर वाले बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed