{"_id":"576c3f834f1c1bb40cb482d2","slug":"the-baby-s-body-was-missing-from-cemeteries","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान से गायब हुई बच्ची की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमशान से गायब हुई बच्ची की लाश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
संजय नगर शमशान भूमि में एक दिन पहले दफनाई गई डेढ़ साल की बच्ची की लाश दूसरे दिन गायब हो गई। बच्ची के दादा ने बारादरी थाना में लाश गायब होने की तहरीर दी है। त्रिवटीनाथ मंदिर के पास रहने वाले सूरज प्रकाश (66) ने बताया कि उनके बेटे लोकेश सिंह की डेढ़ साल बेटी काव्या की मंगलवार देर रात मौत हो गई थी। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थी। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूरज प्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे काव्या का शव संजय नगर शमशान भूमि में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। बृहस्पतिवार को दादा और अन्य परिवार वाले उसकी समाधि पर जल चढ़ाने पहुंचे तो वहां जमीन पर कफन देखकर सन्न रह गए। घर वालों ने आसपास की पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने शमशान भूमि के सचिव से भी इसकी लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन