फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher revolves in front of MP, revolver on checkpoint

शिक्षक ने सांसद के सामने लहराया रिवाल्वर, चौकी पर हंगामा  

Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher revolves in front of MP, revolver on checkpoint
Teacher revolves in front of MP, revolver on checkpoint - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ग्रीन पार्क के गेट के पास महिलाओं के साथ मारपीट होते देखकर सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनके समर्थकों ने बीच बचाव किया तो एक व्यक्ति ने सांसद के सामने रिवाल्वर लहरा दिया। समर्थकों और पब्लिक ने बीच बचाव करके रिवाल्वर छीन लिया और कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस कार चालक और आटो चालक को रुहेलखंड चौकी पर लेकर आए। सांसद भी चौकी पर पहुंचे। बड़ी संख्या में चौकी पर लोगों का जमावड़ा लग गया। देर रात दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला रफा-दफा करके सबको छोड़ दिया। 
विज्ञापन


रुहेलखंड चौकी इंचार्ज सिद्धांत उपाध्याय के मुताबिक दुर्गानगर निवासी प्रेम शंकर गंगवार अपनी वैगनआर कार से जा रहे थे। वह पेशे से शिक्षक हैं। ग्रीन पार्क गेट के पास में उनकी कार एक आटो वाले से टकरा गई। चालक ने विरोध किया तो शिक्षक ने मारपीट शुरू कर दी। बताते हैं कि आटो में चालक की रिश्तेदार महिलायें ही बैठी उसके साथ बैठी थी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। महिलायें चीखने लगी। 
विज्ञापन


महिलाओं को चीखते देख पहुंचे सांसद 
सांसद अपने समर्थकों के साथ ग्रीन पार्क के सामने से गुजर रही थे। उन्होंने महिलाओं को चीख पुकार करते हुए सुना तो गाड़ी को रुकवा दिया। सांसद समर्थकों के साथ पहुंचे तो शिक्षक ने उनके सामने भी रिवाल्वर लहरा दिया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। पब्लिक भी इकट्ठा हो चुकी थी। लोगों ने शिक्षक के हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के जेवर हुए गायब 
सांसद ने सीओ तृतीय को फोन करके बताया। सीओ तृतीय जगमोहन ने बारादरी थाने के इंस्पेक्टर को घटनास्थल पर भेजा। जब तक वह पहुंचते रुहेलखंड चौकी पर भारी भीड़ जुट चुकी थी। इंस्पेक्टर के लेट पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। एक महिला ने जेवर गायब होने का आरोप लगाया, हालांकि कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed