फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax

मेयर ने कहा, सभी कामर्शियल संपत्तियों के टैक्स का होगा परीक्षण, तलब किया रिकार्ड

Sat, 03 Jan 2015 11:09 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 03 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
tax
शहर के एक होटल का टैक्स कम करने के मामले का खुलासा होने के बाद मेयर डॉ. आईएस तोमर ने शहर की सभी कामर्शियल संपत्तियों के टैक्स निर्धारण का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से सारा रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा है कि जिस तरह से कुछ मामलों के टैक्स निर्धारण में मनमानी सामने आई है, उससे लगता है कि बहुत कुछ गड़बड़ हुआ है। शहर के एक होटल का कवर्ड एरिया कम दिखाकर पहले से भी टैक्स कम करने का मामला मेयर ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठाया था। अपर नगर आयुक्त और टैक्स प्रभारी सच्चिदानंद ने इसकी जांच की। जांच में घपले की पुष्टि हुई। पाया गया कि 7.78 लाख रुपये टैक्स कम करने के लिए होटल का 17505 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया कम करके 4095 वर्ग मीटर दर्शाया गया और टैक्स 1.82 लाख जारी करके जमा करा लिया गया। इससे नगर निगम को न सिर्फ चूना लगा बल्कि कर निर्धारण पर भी सवाल उठ खड़े हुए। जांच के बाद नगर आयुक्त ने कर अधीक्षक राम संजीवन को हटाते हुए उनके निलंबन की संस्तुति शासन को कर दी लेकिन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को चेतावनी भर दी गई। हालांकि इस कार्रवाई से मेयर भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी मानी है। अभी इस मामले की जांच निर्माण विभाग से भी होनी है।
विज्ञापन



मैं दोषी नहीं: राम संजीवन
होटल वाले मामले में कार्रवाई का शिकार हुए कर अधीक्षक राम संजीवन का कहना है कि उन्हें तो बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कर विभाग के लिपिक से आख्या मांगी थी, वह मिली नहीं इसलिए उनके स्तर से टैक्स कम नहीं हुआ है, इसके लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
होटल वाले मामले की जांच और कार्रवाई रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जब मिलेगी तभी टिप्पणी करना मुनासिब होगा लेकिन मेरा मानना है कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। किसी को बचाना ठीक नहीं है। शहर की सारी कामर्शियल संपत्तियों के कर निर्धारण के रिकार्ड का परीक्षण इसलिए कराएंगे क्योंकि अभी और भी खामियों की आशंका है।
-डॉ. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed