फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweeping the plight of the woman's body near Chaki

चौकी के पास महिला के शव की दुर्दशा देख भड़कीं एसपी

Sat, 16 Sep 2017 12:54 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 16 Sep 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sweeping the plight of the woman's body near Chaki
पड़ताल करती पु‌िललिस
 बरेली-बदायूं रोड पर चाड़पुर पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर रोड से सटे खेत में एक महिला की अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी लाश को पांच दिन से कुत्ते नोच रहे थे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लाश को खेत के किनारे फेंका गया था जिसे बाद में वहां से खींचकर करीब 20 मीटर अंदर ले जाकर फेंक दिया गया। महिला के गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था लेकिन शरीर पर कपड़े नहीं थे, लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई होगी। छानबीन के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस चौकी से इतने नजदीक पड़ी लाश की खबर न लगने और उसकी दुर्दशा हो जाने से भड़की एसपी देहात ख्याति गर्ग ने पुलिस को जमकर हड़काया। 
विज्ञापन

कैमुआ गांव में रहने वाले वीरेंद्र उपाध्याय का खेत चाड़पुर पुलिस चौकी से बमुश्किल 300 मीटर ही दूर है। शुक्रवार सुबह वह खेत पर उरद की फसल देखने गए थे। खेत में उन्हें एक महिला का सड़ा हुआ शव दिखा। सूचना पर भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच मानी जा रही है। पुलिस शव को करीब पांच दिन पुराना बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हालांकि वीडियोग्राफर की व्यवस्था न हो पाने के कारण अब उसका पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। 
विज्ञापन


तो क्या कातिल वापस आए थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला को खेत तक लाने वाले दो से तीन लोग हो सकते हैं। महिला को गला घोटकर मारा गया होगा और लाश खेत की मेड़ पर फेंक दी गई। क्योंकि मेड़ के पास महिला की चूड़ी, एक चप्पल, क्लिप, चाबी और एक खाली पौव्वा पड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही है लाश के सड़ने पर हत्यारे दोबारा वहां पहुंचे होंगे, जिन्होंने लाश को खींचकर खेत में करीब 20 मीटर अंदर फेंक दिया। पहले लाश को कुत्तों के अंदर खींचकर ले जाने की आशंका जताई गई लेकिन फिर माना गया कि कुत्ते इतनी भारी लाश को नहीं खींच सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए और स्लाइड टेस्ट के लिए लिखा 
जानवरों ने लाश का पेट का हिस्सा और हाथ पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाला गया था। फोरेंसिक टीम ने केमिकल के नमूने भरे। महिला का डीएनए सेंपल और स्लाइड बनाने के लिए लिखा गया है। 


सात दिनों में नहीं दर्ज हुई गुमशुदगी 
लाश बरामदगी के बाद शिनाख्त में जुटी पुलिस ने जनपद के थानों में पिछले सात दिनों में दर्ज गुमशुदगी की जांच करवाई, लेकिन कही भी ऐसी गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली। अब पुलिस बदायूं में भी महिला की जानकारी भेज रही है।

महिला की शिनाख्त करवाने की कोशिश चल रही है। एसपी देहात को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़े सभी पहलु सामने लाकर जल्द खुलासा करें। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed