फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speaking of the village - anti-nation slogans, police refusal

ग्रामीण बोले- देश विरोधी नारे लगे, पुलिस कर रही इंकार

Mon, 15 Jan 2018 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Jan 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
जाघनडांडी गांव में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले में पुलिस भले ही गांव वालों के आरोपों को नकार रही हो लेकिन वे आज भी अपनी बात पर कायम हैं। उनका कहना है कि धार्मिक जलसे में शामिल होने के लिए डीसीएम में सवार होकर आए लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। विहिप और शिवसेना के पदाधिकारियों ने रविवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने इस घटना को देश विरोधी करार देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गांव में तनाव को देखते हुए अब भी पुलिस बल तैनात है। सीओ ने भी कुछ गांव वालों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए।   
विज्ञापन

जाघनडांडी गांव के चौकीदार सिद्दीक अहमद के पुत्र शकील अहमद के बेटे की छठी के कार्यक्रम में सेंथल से धार्मिक गुरु आए थे। जलसे के दौरान तकरीरें हो रहीं थीं। इसे सुनने के लिए पड़ोसी गांव भैरपुरा के लोग डीसीएम में भरकर आए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्रहमदेव स्थल के पास इन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध करने पर लोगों से मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर ये लोग डीसीएम छोड़कर भाग गए थे। 
विज्ञापन


चेयरमैन से हुई लंबी पूछताछ 
ग्रामीणों ने बताया कि भैरपुरा गांव के लोगों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी थी, लेकिन जब पुलिस से इस बाबत बात की गई तो उसने तहरीर मिलने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के दोनों समुदायों के लोगों के बीच वार्ता कराई। अब गांव के दोनों पक्ष भैरपुरा गांव के लोगों को इसके लिए दोषी बता रहे हैं। देर शाम रिछा नगर पंचायत के चेयरमैन तनवीर अहमद थाने पहुंचे। सीओ ने उनसे भी पूछताछ की। सीओ ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की बात को सिरे से खारिज करते हुए तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है बवाल की कोशिश 
विहिप जिलाध्यक्ष पंडित मदन मोहन ने ब्रहमदेव स्थल के पास ग्रामीणों को इकट्ठा कर पूरा मामला जाना। उसके बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक जुलूस को लेकर भैरपुरा गांव के लोग बवाल करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जिले के अधिकारियों से मिलेंगे। विहिप के जिला उपाध्यक्ष नरायन दास गंगवार, नेत्रपाल सिंह और बजरंग दल के धर्मेंद्र दिवाकर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। 

गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
शिवसेना के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें जाघनडांडी गांव में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।


वर्जन-
पुलिस की जांच में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। भैरपुरा गांव के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने धार्मिक नारे लगाए थे। कुछ खुराफाती इस मुददे को बेवजह अशांति फैलाने के मकसद से हवा देने में लगे हैं। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। दोनों पक्षों के लोगों में प्रेम है। भैरपुरा गांव के लोगों से जाघनडांडी वालों का पहले लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हो चुका है। - जोगेंद्र लाल, सीओ, बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed