{"_id":"59da8c0a4f1c1b59678b4c86","slug":"son-recovered-wife-of-wife-did-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बरामद, हाथ नहीं आई कारोबारी की बीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा बरामद, हाथ नहीं आई कारोबारी की बीवी
बरेली
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीपुर के प्रतिष्ठित परिवार की बहू किसी साजिश का शिकार नहीं हुई थी। वह दूसरे धर्म के अपने प्रेमी के साथ शादी के इरादे से जेवर और आठ साल के बेटे को साथ लेकर दिल्ली निकल गई थी। करवाचौथ पर शादी की योजना बरेली पुलिस की चुस्ती से धरी रह गई। आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे और जेवर को बरामद कर लिया गया। महिला गच्चा देकर निकल गई।
चार दिन पहले घरवालों की गैरमौजूदगी में महिला घर से चली गई थी। कुछ दिन पहले आई एक कॉल के बाद परिवार ने करीब आठ लाख का जेवर बैंक लॉकर से घर में रखा था। पुलिस को आशंका थी कि कहीं महिला और बच्चा किसी गिरोह की साजिश का शिकार तो नहीं हो गए। चूंकि महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी, इसलिए प्रेमप्रसंग का संदेह कम था। हालांकि बिहारीपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र राणा ने जब महिला के बंद मोबाइल की कॉलडिटेल निकालीं तो इस्लामियां रोड पर कारोबार करने वाले कुछ लोग संदेह के घेरे में आ गए। सुरागकशी करते राणा परिवार के साथ रविवार शाम दिल्ली के पहाड़गंज पहुंचे और वहां एक होटल से बच्चे को खोज लिया। इस्लामियां रोड के कंप्यूटर सेंटर का प्रबंधक भी पकड़ा गया। उसके कब्जे से जेवर बरामद किया गया। पता लगा कि इन्हें रविवार को शादी करनी थी। इसलिए महिला पार्लर गई थी। पुलिस युवक को लेकर पार्लर पहुंची तो महिला गायब हो गई। परिवार के मददगार व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा ने बताया कि बच्चे की बरामदगी सबसे बड़ा लक्ष्य थी, इसे पुलिस ने पूरा कर दिया।
वर्जन
बच्चा मिल गया है। एक युवक को भी पकड़ा है जिसके साथ महिला गई थी। पुलिस टीम इन्हें बरेली लेकर आ रही है। बैंक से जेवर निकलवाने में युवक की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
चार साल से था अफेयर
बताते हैं कि चार साल पहले महिला ने कंप्यूटर सेंटर में कोर्स किया था। तभी सेंटर प्रबंधक से उसकी दोस्ती हो गई। दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाले इस युवक के कुछ दोस्त भी इनके प्रेमप्रसंग के राजदार थे। आड़े वक्त में महिला की आर्थिक मदद भी करता था। घरवालों को भी संबंधों की जानकारी थी पर सम्मान की खातिर वे चुप थे। दिल्ली में युवक होटल में फर्जी आईडी से रुका था, महिला और बच्चे के नाम भी बदले हुए दर्ज थे। चर्चा है कि युवक भी आननफानन में अपनी जमीन बेचकर महिला के साथ भागा था। वह नंबर बदल-बदलकर अपने साथियों से बात कर रहा था, इन्हीं के सहारे पुलिस ने उसे खोज लिया।