{"_id":"57f018754f1c1b565f573eab","slug":"soldiers-clashed-with-the-police-inspector-bahedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी थाने में इंस्पेक्टर से भिड़ गया सिपाही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी थाने में इंस्पेक्टर से भिड़ गया सिपाही
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी/बरेली। पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में अपना तबादला आदेश करा चुका बहेड़ी थाने का एक सिपाही शनिवार को रवानगी टालने पर पहले थाने के मुंशी और फिर इंस्पेक्टर से भिड़ गया। चर्चा रही कि वह फटी वर्दी लेकर बरेली भी पहुंचा लेकिन एसएसपी इस बात से इनकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बहेड़ी अजय कुमार श्रोतिया इस बात को तो स्वीकार कर रहे हैं कि सिपाही ने उन्हें गोली मारने और जीडी फाड़ने की धमकी दी और मुंशी से भी अभद्रता की लेकिन मारपीट और वर्दी फाड़ने की बात से इनकार कर रहे हैं। मामला एसएसपी के संज्ञान में है लेकिन उन्होंने इस प्रकरण में किसी कार्रवाई से इनकार किया।
मूलत: इटावा निवासी सिपाही यशवीर सिंह यादव का हाल ही में डायल 100 सेवा में तबादला कर दिया गया था। इसी बीच वह पत्नी की बीमारी का हवाला देकर अपना तबादला परिवहन शाखा में करा लाया। बहेड़ी थाना क्षेत्र की भुड़िया चौकी में तैनात यह सिपाही परिवहन सेवा में रवानगी के लिए इंस्पेक्टर के चक्कर काट रहा था। शनिवार शाम वह इसी सिलसिले में बहेड़ी थाने पहुंचा। पहले उसने मुंशी से इस बारे में बात की। मुंशी ने बताया कि उसकी रवानगी डायल 100 में हो चुकी तो वह भड़क गया। पहले सिपाही और मुंशी के बीच झगड़ा हुआ। बाद में बंद कमरे में इंस्पेक्टर और कांस्टेबिल के बीच जमकर गाली गलौज हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि वह आपे में नहीं था और जीडी फाड़ने और गोली मारने की बात कर रहा था। उनका कहना है उन्होंने सिपाही से कहा कि ऐसा करने की बजाए वह ऊपर के अधिकारियों से मिल कर तबादला आदेश करवाए। थाने के सूत्रों के अनुसार दोनों में हाथापायी की नौबत आ गई थी हालांकि दोनों ने कमरे से बाहर निकलने के बाद गाली गलौज से भी इनकार किया। सूत्रों के मुताबिक देर रात कांस्टेबल फटी वर्दी लेकर शिकायत करने बरेली पहुंचा लेकिन अधिकारी इस बात से भी इनकार कर रहे हैं। एसएसपी ने इस मामले में किसी के खिलाफ भी कार्रवाई से इनकार किया। सिपाही इससे पहले भुड़िया चौकी इंचार्ज से भी अभद्रता कर चुका है।
बहेड़ी में कांस्टेबल का विवाद इंस्पेक्टर से नहीं बल्कि मुंशी से हुआ था। इंस्पेक्टर से विवाद की बात जानकारी में नहीं है। कांस्टेबल की रवानगी तो होनी ही है। बाकी अगर अनुशासनहीनता की बात सामने आती है तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरके भारद्वाज, एसएसपी