फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soldier's wife, nine-year tyranny overthrown on maid

सिपाही की पत्नी ने नौ साल की नौकरानी पर ढाया जुल्म

Tue, 27 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife, nine-year tyranny overthrown on maid
अाआपऊफारीन
वह पुलिस में सिपाही है लेकिन उसे नहीं पता कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से नौकरी कराना गैरकानूनी है। उन पर अत्याचार तो और भी बड़ा जुर्म है। नौ साल की मासूम बच्ची आफरीन के शरीर पर चिमटे और संड़सी से दागे जाने के निशान हैं। थाने में समझौते की बात चल रही थी लेकिन बात डीजीपी तक पहुंच गई तो मुकदमा लिखना ही पड़ा। शाम को इस सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को केले चुराने के आरोप में चिमटे और संड़सी से पीटी जा रही फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात सिपाही नईम की नौकरानी आफरीन की चीखें सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। यह पिटाई फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में सिपाही के किराए के मकान में की जा रही थी। किसी ने बच्चे के शरीर पर चोटों की तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल कर दिया। तस्वीरें डीजीपी तक पहुंचीं तो मामले का संज्ञान लिया गया। तब कहीं मां की तहरीर पर सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

लड़की की मां का आरोप है कि पांच महीने से उसकी बच्ची के साथ इसी तरह बेरहमी हो रही थी। बच्ची की मां पहले एसडीएम मीरगंज के पास गई उन्होंने तुरंत थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन पुलिस शाम तक किसी तरह समझौता कराने में जुटी थी। पुलिस मुख्यालय से जब इस बारे में पड़ताल हुई तो पूरा महकमा हरकत में आ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed