फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soldier on the street and Tempo driver melee

सड़क पर सिपाही और टेंपो चालक में हाथापाई

Sun, 07 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 07 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और एक टेंपो चालक में बीच सड़क पर शनिवार को खूब हाथापाई हुई। पुलिस टेंपो चालक को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सिपाही और चालक के बीच विवाद टेंपो हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हाथापाई होना बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जुगेंद्र सिंह की शनिवार को चौपुला ओवरब्रिज तिराहा पर ड्यूटी लगी थी। जुगेंद्र के मुताबिक पूर्वाह्न करीब 11 बजे उधर से गुजरे एसपी ट्रैफिक ने कांवड़ियों की भीड़ के चलते पुल पर टेंपो खड़ा करने को मना किया था। उनके चले जाने के बाद तीन-चार टेंपो चालक खड़े होकर सवारियां बैठाने लगे। जुगेंद्र के मना करने पर बाकी तो चले गए, लेकिन उनमें एक टेंपो चालक आनाकानी करने लगा। कहासुनी होने पर चालक गाली गलौज पर उतर आया। इससे दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस वाले चालक को टेंपो समेत कोतवाली ले गए। जहां सिपाही की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करने के बजाय ऑटो चालक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed