{"_id":"d44a047ba44b6dc8c3bc98276af9edc7","slug":"sister-in-and-saved-sohde-defied-abru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ने वाले से बचा ली जेठानी की इज्जत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़ने वाले से बचा ली जेठानी की इज्जत
Sister saved from that waged respect
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
जेठानी की इज्जत पर आई तो देवरानी जान जोखिम में डालकर शोहदे पर टूट पड़ी। उसने जेठानी से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को ललकार कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
नौगवां हरदास पट्टी की एक महिला अपनी देवरानी के साथ शनिवार दोपहर बारह बजे गांव के पास ही खेत पर शौच करने गई थी। घात लगाए बैठे शोहदे ने जेठानी को गलत नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उसकी देवरानी बचाव को आ गई और शोहदे को ललकार कर भगा दिया। शोहदा गांव का ही बताया गया। देवरानी के साहस के आगे वह पस्त होकर भाग निकला। महिला ने घटना की तहरीर बिथरीचैनपुर थाने में दी है। एसओ बिथरीचैनपुर राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।