{"_id":"59345db74f1c1bac0dbde4af","slug":"shishagarh-police-station-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगढ़ थाने से हथकड़ी में ही भाग निकला चोरी का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशगढ़ थाने से हथकड़ी में ही भाग निकला चोरी का आरोपी
शीशगढ़।
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
- फोटो : बरेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने का आरोपी हथकड़ी में ही शीशगढ़ थाने से भाग निकला। उसे भागते देख क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी खूब तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को ग्रामीणों ने शनिवार शाम पीटकर पुलिस के हवाले किया था। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि रात में ही 141 की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया था। वह भागा नहीं है, हालांकि हाथ में हथकड़ी पहने होने की बात का उनके पास जवाब नहीं है।
गांव बुझिया के अंगन लाल पत्नी के साथ किच्छा ऊधमसिंह नगर से लौट रहे थे। वह मैजिक में सवार हुए तो थाना किच्छा का एक युवक भी उनके पास बैठ गया। अंगनलाल का कहना है कि बहेड़ी थाना के गांव मिर्जापुर और लालू नगला के बीच उनकी जेब से पांच हजार रुपये चोरी हो गए। बंजरिया उतरने पर मैजिक वाले को रुपये देने के लिए जब उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये चोरी का पता चला। उन्होंने साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो वह भागने लगा। इस पर मैजिक में सवार अन्य यात्रियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पहले पिटाई की, फिर यूपी 100 पर सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। चौकी बंजरिया के इंचार्ज भी पहुंचे और अंगनलाल व आरोपी को थाना ले गए। आरोपी ने पुलिस को अपनी पहचान नसीम अहमद निवासी सिरौली, थाना किच्छा बताई। अंगनलाल की तहरीर पर नसीम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरीश प्रसाद राज ने पिटाई से घायल नसीम को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। मेडिकल के बाद एंबुलेंस से ही उसे थाने लाया गया और हथकड़ी पहनाकर बैठा लिया गया। रविवार सुबह करीब सात बजे मौका पाकर नसीम भाग निकला। चौराहे पर मौजूद लोगों ने हथकड़ी पहने व्यक्ति को भागते देखा तो इसकी सूचना थाने में दी। इस पर पुलिस ने नसीम को ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिला।
नसीम पुलिस का मुल्जिम नहीं था। रात में ही उस पर धारा 141 की कार्रवाई करके जमानत दे दी गई थी। रात होने के कारण वह थाने में ही बैठ गया, सुबह घर चला गया। हथकड़ी पहनकर मुल्जिम भागने बात गलत है। -गिरीश प्रसाद राज, प्रभारी निरीक्षक, थाना शीशगढ़