फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senthl express gang had robbed

इजहार गैंग ने डाला था सेंथल में डाका

Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज पुलिस ने इजहार गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर सेंथल में खाद और बीज व्यापारी के घर हुई पांच लाख की डकैती का खुलासा कर दिया। बदमाशों के पास से 8650 रुपये, दो जोड़ी पाजेब, बीस ग्राम पीली धातु की छडे़ं, दो तमंचा और दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक सुनार भी शामिल है। रैकी करने के लिए बदमाशों ने पड़ोस के लड़के प्रेमपाल को शामिल कर लिया था। गैंग लीडर इजहार अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।  
विज्ञापन

एसपी देहात यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि सेंथल में 13 जुलाई की रात 9-10 बदमाश छत का जाल काटकर खाद व्यापारी हिमांशु कुमार के घर में घुस गए थे। बदमाश उनकी पत्नी और मां को बंधक बनाकर एक लाख नकदी समेत लगभग पांच लाख के सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गए थे। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की थीं। एक टीम में एसओ धर्मेंद्र कुमार, एसआई सतीश मलिक, नेत्रपाल, महेंद्र और दूसरी टीम मे चौकी इंचार्ज सेंथल सतेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और दिनेश शामिल थे। शनिवार रात सेंथल से फैजुल्लपुर वाले मार्ग पर एक गन्ने के खेत मे बदमाशों की होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम नन्हे उर्फ नबी हसन निवासी नवदिया मिलक थाना किला, शराफत अली मोहल्ला पछाया, कस्बा सेंथल, रियासत ग्राम जादमपुर, थाना भोजीपुरा और प्रेमपाल निवासी यूको बैंक के सामने सेंथल बताया। पुलिस ने चारों के पास दो तमंचा कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। नबी हसन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डकैती का माल और जेवर शेरगढ़ के ब्रहमनान निवासी सराफा राजकुमार को बेचा है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

सरगना समेत छह भाग गए
सीओ इंदू प्रभा सिंह ने बताया कि इजहार निवासी कस्बा सेंथल इस गैंग का सरगना है। गुड्डू उर्फ हसीन, नसीम निवासी मोहल्ला कावर टंकी चौराहा शेरगढ़, मानसिंह निवासी खजुआ जागीर थाना शेरगढ़, मुकर्रम मोहल्ला पछाया, कस्बा सेंथल, मजीद निवासी इमली बाग कस्बा सेंथल फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराफत के सहारे मिल गया गैंग
गैंग का अपराध करने का तरीका ही अलग है। वह घटना करने के पहले आसपास के किसी व्यक्ति को मिला लेते हैं। खाद और बीज कारोबारी के घर डकैती करने में भी यही फार्मूला अपनाया। पड़ोसी प्रेमपाल को दस हजार का लालच देकर शामिल कर लिया गया। पुलिस के हत्थे सबसे पहले शातिर बदमाश शराफत लगा। इसके बाद गैंग के बाकी साथी पकड़े गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed