फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjana ran a police team beaten-Dudhakr

सैंजना में पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sanjana ran a police team beaten-Dudhakr
Sanjana ran a police team beaten-Dudhakr - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सैंजना गांव में नर्तकियों का अश्लील डांस रुकवाने पहुंची यूपी 100 की टीम पर प्रधान और उसके करीबियों ने हमला कर दिया। गाड़ी को घेरकर पुलिस पार्टी को लात-घूसों से पीटा गया। हमलावरों ने जान बचाकर भाग रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थर भी बरसाए। गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। घटना की सूचना से पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी देहात यमुना प्रसाद और सीओ गिरीश कुमार सिंह के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रधान और साउंड सर्विस मालिक के अलावा उनके करीबियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घरों में दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   शुक्रवार रात करीब 11 बजेे थाना मीरगंज के सैंजना गांव में प्रधान यूसुफ खां के घर के सामने फिल्मी गानों की धुन के साथ डीजे पर नर्तकियों का डांस हो रहा था। सूचना पर मीरगंज इलाके की यूपी 100 की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) संख्या 0193 सैंजना गांव पहुंच गई। इसमें एचसीपी नत्थ ूसिंह, सिपाही वीरेश कुमार और ड्राइवर दिनेश कुमार की ड्यूटी थी। पुलिस की भनक लगते ही नर्तकियां डांस छोड़कर भाग गईं। पीआरवी टीम ने इसके बाद अश्लील डांस रुकवाने की कोशिश की तो दर्शक भड़क गए। पूछताछ के दौरान प्रधान और उसके करीबियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक होने लगी। पुलिस कर्मियों ने हड़काने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जान से मार डालने की धमकी देकर गाली-गलौज के साथ एचसीपी नत्थू सिंह, सिपाही वीरेश और ड्राइवर दिनेश कुमार पर हमलावर हो गए। तीनों को लात-घूसों से जमकर पीटा। टीम ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर बरसाकर गाड़ी का  पिछला शीशा तोड़ दिया। टीम के प्रभारी ने मीरगंज थाने पहुंचकर घटना की सूचना इंस्पेक्टर देशपाल सिंह और सीओ गिरीश कुमार सिंह को दी। रात में ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। एसपी देहात यमुना प्रसाद खुद मोर्चा संभालते हुए गांव पहुंच गए। साथ ही मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शाही थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया। एसपी देहात के निर्देश पर टीम के प्रभारी, सिपाही और ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराया गया। टीम प्रभारी नत्थू सिंह की तहरीर पर सैंजना के प्रधान यूसुफ खां, उसके परिवार के इंद्राज खां, मोहम्मद हनीफ, गुलफाम, बब्बू, यासीन और साउंड सिस्टम संचालक सुहेल और अन्य सात के खिलाफ बलवे और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 147, 148, 427, 148, 323, 504,506, 353,333, 188 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कई घंटे आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान मोहम्मद हनीफ और गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए है। यह बेहद गंभीर मामला है। प्रधान समेत बाकी हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा। -यमुना प्रसाद, एसपी देहात। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed