{"_id":"59403253866419e26d8b46c6","slug":"ruckus-at-bareilly-college-for-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी को लेकर बरेली कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी को लेकर बरेली कॉलेज में हंगामा
Wed, 14 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।
बरेली।
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Bareilly College for Wood
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
Link Copied
बरेली कॉलेज में मंगलवार को ठेेकेदार द्वारा कोटेशन से ज्यादा लकड़ी उठाने पर काफी हंगामा हो गया। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरने पर बैठे अस्थायी कर्मचारी और छात्रों ने गेट पर ठेला रिक्शा से लकड़ी ले जा रहे लोगों को रोक लिया। जमकर हंगामा किया। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का घेराव कर भी विरोध जताया। उसके बाद प्राचार्य ने लकड़ी कॉलेज में ही रुकवाकर जांच के बाद ही ले जाने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब ढाई घंटे हंगामा चलता रहा। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर कुछ दिन पूर्व पाकड़ का एक पेड़ गिर गया था। इसके अलावा वार्डन हाउस के पास भी एक पेड़ गिर गया था। कुछ पेड़ की टहनियां भी गिरकर सूख गई थी। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने इस लकड़ी को बेचने के लिए कोटेशन मांगा था। मैसर्स एमएस कॉन्ट्रैक्टर्स ने 28 हजार में लकड़ी खरीद ली। बताया जाता है कि ठेकेदार ने कोटेशन से ज्यादा लकड़ी उठा ली। मंगलवार को लकड़ी ठेला रिक्शा से ले जा रहे थे। पहले कर्मचारियों को इसकी भनक लगी फिर सूचना मिलते ही छात्रनेता पहुंच गए। बैरियर के पास ठेला रिक्शा को रोककर हंगामा शुरू कर दिया गया। छात्रनेता अवनीश चौबे, शैलेष भास्कर व कर्मचारियों ने मामले को लेकर प्राचार्य को भी घेरा। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अपनी मर्जी से कुछ पेड़ भी काटे हैं। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि लकड़ी कैंपस में ही रोक दी है। जांच के बाद ही लकड़ी ले जाने दी जाएगी। अगर कोटेशन से अधिक लकड़ी ले जाने की बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।