फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery bride arrested in police custody

पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन

Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Robbery bride arrested in police custody
Robbery bride arrested in police custody - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शादी का झांसा देकर सोते हुए परिवारों का सामान समेटकर भागने वाले गिरोह की एक लुटेरी दुल्हन और उसके कथित पिता को यूपी 100 पुलिस ने रुद्रपुर से पकड़ा है। छह महीने पहले बदायूं के इस्लामगंज में ठगी के शिकार हुए एक युवक ने रुद्रपुर में दोनों को पकड़वाया है। दोनों को पकड़कर बरेली एसएसपी कार्यालय लाया गया है। 
विज्ञापन

बदायूं के इस्लामगंज निवासी किसान राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी शादी की बात चल रही थी। करीब छह महीने पहले उनके दोस्त के जरिये एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। उसने शादी के लिए एक लड़की का फोटो दिखाया। उन्होंने लड़की को पसंद किया तो वह व्यक्ति लड़की को दिखाने के बहाने पूरे परिवार को उनके घर लेकर आया। शाम को बातचीत के बाद शादी लगभग तय हो गई। परिवार बाहर से आया था तो रात में राजेंद्र के घर ही ठहरा था। राजेंद्र ने बताया कि रात का खाना लड़की ने ही पकाया था। रात के भोजन के बाद उन्हें नशा सा छा गया। वह सुबह देर से उठे तो पता चला कि घर में रखी नगदी, जेवर सहित कई कीमती सामान चोरी हो चुका था। लड़की भी परिवार के साथ गायब थी। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस में सूचना दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

गुरुवार को राजेंद्र कुमार रुद्रपुर में अपने दोस्त की शादी में गए थे। उनके साथ उनके भांजे बंसीलाल भी थे। उनका कहना है कि एक घर में उन्होंने एक बुजुर्ग को पहचान लिया। वह बुजुर्ग उनके घर दुल्हन का पिता बनकर आया था। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को बुला लिया। बुजुर्ग को भी पकड़े जाने का अंदेशा हो गया था, पुलिस ने मौके से एक लड़की और बुजुर्ग को पकड़ लिया, लेकिन उसकी मां और भाई भाग निकले। रुद्रपुर से यूपी 100 कथित लुटेरी दुल्हन और उसके पिता को लेकर बरेली एसएसपी कार्यालय पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग बहेड़ी और दुल्हन है देवरनिया की रहने वाली 
पुलिस के मुताबिक बहेड़ी का नन्हे पिता बनकर आया था। जबकि कथित रूप से दुल्हन बनकर आने वाली युवती का नाम देवरनिया निवासी श्यामा बताया जा रहा है। ठगी के इरादे से दुल्हन की मां और भाई बनकर आने वालों को पकड़ने के लिए यूपी 100 इज्जतनगर थाने भी पहुंची थी। हालांकि अभी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed