{"_id":"26550830844d7e617aa0ad37c7d6fb5c","slug":"riyadh-mother-desperate-to-learn-the-truth-of-the-death-of-the-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाद में बेटे की मौत का सच जानने को मां बेचैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियाद में बेटे की मौत का सच जानने को मां बेचैन
बरेली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
रियाद (सऊदी अरब) में शकील की मौत का सच जानने के लिए उसकी मां शबनम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी फरियाद पहुंचाएंगी। बुधवार को इसके लिए शबनम ने पति के साथ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को अपना पत्र सौंपेंगी।
दो साल पहले थाना प्रेमनगर के ब्रहम्पुरा के रहने वाले मोहम्मद शमीम खान का 22 वर्षीय इकलौता बेटा शकील खान रियाद में नौकरी करने के लिए गया था। सोचा था भारतीय मुद्रा के मुताबिक 18000 रुपये वेतन मिलेगा तो घर की सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। दोनों बहनों की शादी भी हो जाएगी। शबनम के मुताबिक उसके बेटे को वहां किसी तरह से मार डाला गया। इसके बाद पता भी नहीं दिया। उनकी बिना इजाजत के ही सऊदी अरब में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शबनम ने बताया कि वह अपने पति शमीम के साथ बुधवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात करके उन्हें प्रधानमंत्री के नाम पत्र सौंपेगी। प्रधानमंत्री से वह अपने बेटे की मौत की सच्चाई का पता करवाने की मांग करेंगी। साथ ही उसके बीमा की रकम भी दिलाने की गुहार लगाएंगी।