{"_id":"009347bdb9004e79d7ac3a6d52fc9fd9","slug":"rice-miller-caught-daughter-with-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर की बेटी प्रेमी संग पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिलर की बेटी प्रेमी संग पकड़ी गई
बरेली
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस चौकी पुलिस ने राइस मिल मालिक की बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद बारादरी थाने भिजवा दिया। कई घंटे दोनों के परिवार वालों में समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लड़की घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर भी चुराकर लाई थी। पुलिस ने लड़के से कड़ाई से पूछा तो उसने 70 हजार रुपये और जेवर दे दिया। लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुराने शहर में जरी का काम करने वाले मोबाइल शॉप चलाने वाले शुएब के पड़ोस में रिछा की रहने वाली लड़की की ननिहाल है। यहीं उसकी मुलाकात शुएब से हो गई। दोनों में प्यार इतना परवान चढ़ा कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। सोमवार को शुएब और लड़की दोनों घर छोड़कर कहीं जा रहे थे। लड़की घर से जो नकदी और जेवर लेकर आई थी, वह शुएब के पास था। शक होने पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्हें प्रेमी युगल की पूरी कहानी समझ में आ गई। वहां से सिपाही दोनों को बारादरी थाने छोड़ गया। यहां पुलिस दोनों के परिवार वाले काफी देर तक समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन बात नहीं बन पाई। पिता तो घटना के बाद बेटी को अपनाने को ही तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वह लड़की से कोई वास्ता ही नहीं रखना चाहता है। बाद में पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लड़की बालिग है। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट का जो आदेश जो होगा उसी हिसाब के कार्रवाई होगी।