{"_id":"57a0f87a4f1c1bda762ba81c","slug":"ras-malai-drug-looted-by-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसमलाई में नशा देकर ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसमलाई में नशा देकर ई-रिक्शा लूटा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कॉलोनी राजेंद्र नगर में चालक को रसमलाई में नशा देकर ई-रिक्शा लूट लिया गया। लुटेरा ई-रिक्शा किराए पर बुक करके ले गया था। लूट का शिकार हुआ युवक सारी रात रोड पर पड़ा रहा। इस घटना की तहरीर थाना बारादरी में दे दी गई है।
संजयनगर से सटे गोपालनगर निवासी श्याम पुत्र बेनीराम ने करीब 11 महीने पहले 80 हजार रुपये में ई-रिक्शा खरीदा था। श्याम ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे वह डेलापीर पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी उसके पास एक व्यक्ति पहुंचा और राजेंद्रनगर से तीन व्यक्तियों को डेलापुर तक पहुंचाने को कहा। 50 रुपये किराया तय होने पर उसे ई-रिक्शा में बैठाकर श्याम राजेंद्र नगर गया। वहां पहुंचकर युवक ने ई-रिक्शा रोड किनारे खड़ा करा दिया और खुद एक घर में चला गया। देर होने पर श्याम ने टोका तो वह व्यक्ति किराया 50 की जगह 80 रुपये देने को कहने लगा। करीब आठ बजे वही व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठकर राजेंद्र नगर में ही एक मिठाई की दुकान पर ले गया। जहां उसने श्याम को रसमलाई खिलाई और खुद भी खाई। श्याम के मुताबिक वहां से चलने के कुछ देर बाद श्याम को नींद आने लगी। उसने रुककर मुंह धोया और अपने ई-रिक्शा में बैठ गया, जिसके बाद बेसुध हो गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे होश आने पर श्याम ने खुद को संजय नगर श्मशान भूमि के पास रोड पर पड़ा पाया। वहां से श्याम लड़खड़ाता हुआ अपने घर पहुंचा। उसका कहना है कि दिन भर तलाशने के बावजूद ई-रिक्शा का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार शाम इसकी तहरीर बारादरी थाने में दे दी गई।