फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape of a minor girl in the photo studio

फोटो स्टूडियो में नाबालिग लड़की से रेप

Tue, 19 Jan 2016 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि रविवार को कर्मचारी नगर के एक फोटो स्टूडियो में वहां के कर्मचारी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के 24 घंटे बाद सीधे एसएसपी के पास पहुंची लड़की की मां ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ स्टूडियो मालिक, उसकी पत्नी और बेटी को भी अभियुक्त बनाया है। हालांकि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्टूडियो मालिक की लड़की पीड़िता की सहेली थी और कहा जा रहा है कि वही उसे घर से बुलाकर ले गई थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि बेटी को ढूंढ़ते हुए जब वे स्टूडियो पहुंचे और उसका बंद शटर उठाया तो वह अंदर रोती मिली।
विज्ञापन

 पीड़ित लड़की की मां ने एसएसपी को बताया कि उनके पड़ोसी का कर्मचारी नगर में बाला जी फोटो स्टूडियो है। रविवार को पड़ोसी की बेटी उसकी बेटी को जरूरी काम का बहाना करके बुला ले गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी बेटी नहीं लौटी तो वह अपने बेटे को साथ लेकर स्टूडियो मालिक के घर पहुंची। वहां ताला पड़ा था। इसके बाद वह अपनी जेठानी और बेटे को लेकर कर्मचारी नगर स्थित स्टूडियो पहुंची तो उसका शटर बंद था लेकिन अंदर से बचाओ, बचाओ की आवाज आ रही थी। उसने शटर उठाने की कोशिश की तो बाहर बैठे स्टूडियो मालिक, उसकी पत्नी और बेटी ने शटर नहीं खोलने दिया। बाद में उसने शटर उठाकर देखा तो अंदर से प्रेमनगर इलाके में रहने वाला उनका कर्मचारी राजीव मौर्य निकला। इसके बाद उसने  स्टूडियो में अंदर जाकर देखा तो लड़की रो रही थी। लड़की ने बताया कि उसे बंधक बनाकर स्टूडियो मालिक उनकी पत्नी और बेटी ने उसका रेप कराया है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेेकर मुकदमा लिखने का आदेश कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि महिला की तरफ से बलात्कार का मुकदमा लिखकर लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को घटना हुई थी लेकिन उस दिन उनके पास ऐसी शिकायत लेकर कोई नहीं आया।
विज्ञापन


बाला जी स्टूडियो में कोई बलात्कार की घटना ही नहीं हुई है। स्टूडियो पर काम करने वाले युवक को लड़की पहले से जानती है। इस युवक की लड़की के भाई से एक दिन पहले मारपीट हो गई थी। उसका बदला लेने के उद्देश्य से उसने बलात्कार की कहानी बना ली। मैं आला अफसरों को अपने बेगुनाह होने का सुबूत दिखाऊंगी। - फोटो स्टूडियो मालिक की पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed