फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway worker raped gilr from aligarh

अलीगढ़ की युवती से रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म

Mon, 05 Feb 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 05 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Railway worker raped gilr from aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ घर छोड़कर भागी अलीगढ़ की युवती को दोनों पकड़े जाने के डर से बरेली जंक्शन पर छोड़कर भाग गए। उसे इधर-उधर भटकता देख जंक्शन पर काम करने वाले संविदा सफाईकर्मी ने मदद करने के बहाने उसे अपने घर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बचकर भागी युवती डेलापीर इलाके में पुलिस के हाथ लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में मुस्तफा मस्जिद के पास पटवारी नगला वाहिद मोहल्ल में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मोबाइल पर एक युवक से बात होती थी। शनिवार को वह युवक और उसके दोस्त के साथ अपना घर छोड़कर भाग आई थी, लेकिन रविवार रात दोनों लोग उसे बरेली जंक्शन पर छोड़कर भाग गए। स्टेशन के शौचालय के पास उसे एक रेलवे कर्मचारी मिला जिसने उससे पूछताछ की तो उसने सच बात बता दी। प्रेमबाबू नाम के इस रेलकर्मी ने उसे मदद का भरोसा दिलाते हुए डेलापीर इलाके में अपने घर चलने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक घर ले जाकर प्रेमबाबू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में वह ही मौका देखकर भाग निकली। डेलापीर पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने उसे बदहवास और घायल हालत में देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पुलिस ने उससे तहरीर लेकर आरोपी रेलकर्मी प्रेमबाबू को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


दो बेटियों का पिता है दुष्कर्म का आरोपी 
प्रेमबाबू की पत्नी छह महीने मायके जा चुकी है और उसकी दो बेटियां हैं। फतेहगंज पश्चिमी के मूल निवासी प्रेमबाबू ने डेलापीर पर तीन दिन पहले ही कमरा किराये पर लिया था। इससे पहले वह सौ फुटा रोड पर रहता था। इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि पीड़िता के पिता कबाड़ बेचने का काम करते हैं। उसके परिवार को खबर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed