{"_id":"59ecfe974f1c1b69678b6c10","slug":"pwd-je-s-house-was-discovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी जेई का घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी जेई का घर खंगाला
बरेली।
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी जेई के बंद पड़े मकान पर धावा बोलकर चोर आठ लाख नकद और जेवर समेट ले गए। चोरों ने वारदात उस वक्त की जब कॉलोनी में बिजली नहीं आ रही थी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जेई विनोद कुमार कॉलोनी के मकान नंबर 58 में रहते हैं। वह 21 अक्तूबर को सुबह बुलंदशहर स्थिति पैतृक गांव बुटानपुर गए थे। रात में करीब 10 बजे परिवार के साथ वापस लौटने पर दरवाजे के ताले टूटे मिले। पड़ोसियों ने रात करीब आठ बजे एक संदिग्ध युवक को घर के पास देखा था। उनके पूछताछ करने पर वह भाग गया था। गार्ड को इसकी जानकारी दी गई थी। गार्ड वीरपाल ने युवक का पीछा भी किया था। शनिवार शाम को 5.30 बजे से सवा आठ बजे तक बिजली भी नहीं थी। चोरों ने इसका भी फायदा उठाया।
सीसीटीवी में नजर आ रहीं परछाइयां
चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से चोरों की परछाई नजर आ रही है। एक युवक फुटेज में दीवार फांदकर घर के अंदर आता दिखा। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आ रहीं परछाइयां
चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से चोरों की परछाई नजर आ रही है। एक युवक फुटेज में दीवार फांदकर घर के अंदर आता दिखा। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन