फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public arrested for kidnapping a child, handed over to police

पब्लिक ने पकड़ा बच्चा चोरी का आरोपी, पुलिस को सौंपा

Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public arrested for kidnapping a child, handed over to police
Public arrested for kidnapping a child, handed over to police - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सैदपुर हाकिंस निवासी रिक्शा चालक शंकर लाल का 12 वर्षीय बेटा सचिन घर के बाहर खेलते हुए मंगलवार शाम अचानक लापता हो गया। परिवार ने अपने बेटे को काफी खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह पब्लिक ने बच्चा चोरी के आरोप में बाबर स्वामी को पकड़कर पहले पीट दिया फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इज्जतनगर थाने की पुलिस बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

शंकर लाल ने बताया कि घर पर चाय की दुकान लगाते हैं, मंगलवार शाम को दुकान नहीं लगी थी। सचिन दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। शाम छह बजे तक उसको देखा गया बाद में अचानक वह गायब हो गया। इसकी तहरीर उन्होंने रात में ही इज्जतनगर थाने में सौंप दी थी। लेकिन उनके बच्चे का पता नहीं चला।  
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, सचिन को दे रहा था खाने का सामान 
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति का नाम बाबर स्वामी है। उसके अनुसार वह ठेला लगाता है। पहले नेकपुर में रहता था, अब बिहारीपुर में रहने लगा है। उसने बताया कि वह सुबह सामान बेचने के लिए जा रहा था, जिस दौरान उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बच्चा चोरी से इंकार कर दिया, जबकि लोगों का कहना है कि उसको एक दिन पहले सचिन को कुछ खाने का सामन देते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोतल में मिला नशीला पदार्थ 
शंकर लाल ने बुधवार सुबह बाबर स्वामी को शक के आधार पर पकड़ लिया। लोगों के मुताबिक इस आदमी को पहले भी बच्चों से बात करते हुए देखा गया था। इसकी तलाशी में एक बोतल मिली, जिसमें नशीला पदार्थ बताया जा रहा है। 
डायरी में लिखे कई बच्चों के नाम 
पुलिस को आरोपी के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें कई बच्चों के नाम लिखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस आदमी को बच्चों से बात करते हुए पहले भी देखा जा चुका है। पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोपी को हिरासत में रखा है। 

डेढ़ साल में तीसरा बच्चा हुआ लापता  
सैदपुर हाकिंस से मुन्ना साड़ी वाले का बच्चा चोरी होने के बाद मृत अवस्था में मिला था। करीब एक साल से चार साल का हर्ष भी लापता चल रहा है। जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। अब सचिन के गायब होने के बाद लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed