फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan candidates are the young man shot dead

प्रधान प्रत्याशी रहे युवक को गोली से उड़ाया

Sat, 20 Feb 2016 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan candidates are the young man shot dead
- देवी जागरण से लौट रहा था भजनलाल , दोस्त को भी लगी गोली
विज्ञापन

-विरोध में महिलाओं ने चार घंटे तक किया सड़क जाम
- प्रधानपति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरौली। प्रधानी चुनाव की रंजिश में बरसेर गांव खून से लाल हो गया। गुरुवार रात करीब एक बजे देवी जागरण से लौट रहे ग्रामीण भजनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके दोस्त को भी गोली मारी गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और सड़क जाम कर दिया। चार घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। एसपी देहात ने किसी तरह जाम खुलवाया। इस सनसनीखेज हत्याकांड का आरोप विरोधी गुट के हरिशंकर लोधी और प्रधान संतोष देवी के पति समेत दो अन्य पर है। चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम बरसेर के भजनलाल लोधी एवं हरिशंकर लोधी प्रधानी चुनाव में उतरे थे। इस दौरान हरिशंकर ने अपनी हार को भांपकर अपना समर्थन दूसरे प्रत्याशी उदेश यादव को दे दिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार को गांव में तेजपाल के यहां माता का जागरण था। इस दावत में दोनाें पक्ष आए थे। भजनलाल ने पंगत में बैठकर खाना खाने के बजाए भट्टी के पास बैठकर भोजन करना शुरू कर दिया। तो हरिशंकर ने विरोध किया। इस पर भजनलाल ने हरीशंकर को पीट दिया। इसके बाद हरीशंकर अपने साथी अरविंद यादव को लेकर थाने पहुंच गए। बाद में भजनलाल लोधी का भाई सुंदरलाल भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनाें पक्षों में समझौता कराकर वापस कर दिया। रात करीब एक बजे भजन लाल तेजपाल के यहां से जागरण से अपने दोस्त रामऔतार के घर आ रहा था। हरिशंकर ने अपने तीन साथियों के साथ भजनलाल और उसके दोस्त रामौतार को घेरकर गिरा लिया। हरिशंकर और उसके साथियों ने दोनों को घेरकर अपनी लाइसेंसी रायफल से ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो फायरों की गोली भजनलाल के सीने में घुस गई। एक उसकी बगल से सीने में जा धंसी। एक गोली रामौतार के भी लगने से वह जख्मी हो गए। हत्या से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन फानन में दोनों को भजनलाल के परिवार वाले जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में भजनलाल ने दम तोड़ दिया। रामऔतार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इधर दोपहर बाद भजनलाल के परिवार समेत सैंकड़ों महिलाओं सिरौली आंवला रोड पर हिशंकर के घर के आगे मुल्जिमानों की गिरफ्तारी को लेकर दो बजे जाम लगा दिया।  साप्ताहिक बाजार भी नही लगने दी। गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस बुला ली गई। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने शनिवार को हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शाम छह बजे जाम खुलवाया। थाना प्रभारी गजेन्द्र त्यागी ने बताया कि मृतक के पुत्र वेदप्रकाश की तहरीर पर ग्राम प्रधान उदेश यादव, धर्मेंद्र वर्मा, हरीशंकर और अरविंद शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त धर्मेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन


-पुरानी रंजिश के चलते भजनलाल की हत्या हुई है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस की टीमें गई हैं। शनिवार तक आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है- यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed