फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post -charge of the State Secretary SP Hdkaya

चौकी इंचार्ज ने सपा के प्रदेश सचिव को हड़काया

Wed, 20 Jan 2016 12:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी की काकरटोला चौकी इंचार्ज दरोगा अजब सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शुएब खान को फोन पर हड़काने के बाद उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे दी। आला अफसरों से शिकायत करने पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। उन्होंने फेसबुक पर अपना दर्द बयां करते हुए दरोगा से अपनी जान को खतरा बताया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से भी शुएब ने दिल्ली में मुलाकात करके आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के सन सिटी कॉलोनी में रहने वाले सपा के प्रदेश सचिव शुएब खान शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने के भी प्रबल दावेदार हैं। मोहल्ला सकलैन नगर की लड़की को भगा ले जाने के आरोपी के रिश्तेदार को काकरटोला चौकी इंचार्ज ने उठा लिया। सपा नेता के चार रिश्तेदार उस लड़के की पैरवी करने के लिए चौकी पहुंच गए। वह लड़के को छुड़ाने की जिद करने लगे। चौकी इंचार्ज ने उनसे लड़की बरामद कराने की शर्त रखी तो उन्होंने सत्ता की हनक दिखाते हुए फोन से शुएब से फोन पर बात करा दी। शुएब खान से जैसे ही चौकी इंचार्ज की बात खत्म हुई उन्होंने उनके चारों रिश्तेदारों को हड़काकर भगा दिया। अगले दिन शुएब ने इसकी शिकायत पुलिस के एक आला अधिकारी से करके चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उनके बात करने का अंदाज जो भी रहा हो, उन्हीं को पकड़कर बंद करने का फरमान जारी हो गया। इस पर दरोगा ने फोन करके शुएब से पूछा कहां हो तो दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में दरोगा ने उनके रिश्तेदार के घर दबिश दे दी। शुएब खान ने मामले की शिकायत प्रदेश के कद्दावर क बीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव से की। वहां से इशारा होने पर अधिकारी ने दरोगा को फिर ने परेशान न करने की हिदायत दी। शुएब खान ने इस मामले को अब इश्यू बना लिया है। उन्होंने दिल्ली जाकर सपा मुखिया से चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही फेसबुक पर अपना दर्द बयां कर दिया, लेकिन इसके बाद भी अभी तक चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed