फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police jeep scored just hit the shot broke the barrier

पुलिस जीप को ठोंका, बस को मारी टक्कर फिर बैरियर तोड़ा

Tue, 27 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 27 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police jeep scored just hit the shot broke the barrier
Police jeep scored just hit the shot broke the barrier - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बेखौफ पशु तस्करों ने हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी से मिलक (रामपुर) तक जमकर उत्पात मचाया। इस बीच तीन थाने भी पड़े लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। यूपी 100 की बोलेरो ने कार ने पशु तस्करोंका पीछा करना शुरू किया तो चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर अनुबिस चौकी की बैरीकेडिंग तोड़ डाली यही नहीं ट्रक डिवाइडर से कुदाकर गलत दिशा में दौड़ाने लगे। पीछा कर रही यूपी 100 बुलेरो और रोडवेज की टूरिस्ट बस को साइड मारकर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पुलिस कर्मी और बस के यात्री बाल-बाल बच गए। 20 किमी तक ट्रक दौड़ाने के बाद रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर ट्रक लावारिस छोड़कर तस्कर फरार हो गए। रोडवेज ड्राइवर की तहरीर के आधार पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गो वंशीय पशुओं से भरे ट्रक को पीलीभीत गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के घने कोहरे में गोवंशीय पशु तस्करों का 18 टायरा ट्रक एचआर-55 एल-9888  लखनऊ  से रामपुर दिशा में जा रहा था। ट्रक में 64 पशु ठूंस ठूंसकर भरे थे जिनमें नौ की मौत हो चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने पहले राधाकृष्ण मंदिर तिराहा और फिर सतुइया पट्टी टोल प्लाजा पर ट्रक को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने रुकने के बजाय ट्रक को अंधाधुंध दौड़ाया। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस से जानकारी मिलने पर मीरगंज थाने की अनुबिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दौड़ते ट्रक को रोकना चाहा तो बैरीकेडिंग तोड़कर निकल गया। इतना ही नहीं चालक ने पुलिस को पीछा करते देख ट्रक को डिवाइडर कुदाकर गलत दिशा में दौड़ा दिया। साइड से दौड़ रहे बेकाबू ट्रक में फंसी फाइबर बैरीकेडिंग तेज झटके में दो किमी दूर मीरगंज ओवरब्रिज पर गिरी। चुरई रोड पर चर्च पर खड़ी मीरगंज थाने की यूपी 100 की बुलेरो के प्रभारी एसआई भगवत शरण और सिपाही विजयकांत, मीरगंज थाने के एसआई अशोक कुमार, अनुज कुमार आदि ने बचकर भाग रहे ट्रक का पीछा किया तो मीरगंज ओवरब्रिज पर ट्रक ने यूपी 100 की बुलेरो को भी साइड मार दी। दिल्ली की तरफ जा रही यूपी रोडवेज की टूरिस्ट बस यूपी53-बीटी-4772 भी गो वंशीय पशु तस्करों के ट्रक की साइड लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। लभारी चौकी से एक किमी आगे मिलक ओवरब्रिज पर तस्कर ट्रक को लावारिस हाल में छोड़कर भाग गए। सीमा विवाद को लेकर मिलक-मीरगंज थाना पुलिस में काफी देर नोकझोंक होती रही। 
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ से रिपोर्ट मांगी
-एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गौ वंशीय पशुओं से भरे ट्रक के चालक ने दो सरकारी वाहनों में टक्कर मारी है, लेकिन पुलिस के पीछा करने पर तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। उन्होंने सीओ मीरगंज से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। ट्रक मालिक और पशु तस्करों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed