फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police doctors seek opinion of Ranvir murder case

रनवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस डॉक्टरों की लेगी राय

Sun, 25 Jun 2017 12:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज स्थित मायके में रनवीर की गला दबाकर हत्या होने के  बाद पुलिस दोबारा डॉक्टरों से राय लेगी। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रनवीर का गला भी दबाया गया, जबकि हैंगिंग भी आई है। पुलिस मान रही है कि फंदे पर लटकाने से पहले गला दबाने की कोशिश हुई थी। वहीं पुलिस ने रनवीर के साले को उठाया रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। रनवीर के साढू को भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। पुलिस को अभी तक कॉल डिटेल भी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

सराय तल्फी गांव स्थित अपनी ससुराल में बदायूं का रनवीर आया था। जिसकी लाश गुरुवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। नीम के पेड़ से लटकती हुई लाश के बाद मामला खुदकुशी समझा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश नये सिरे से शुरू की थी। सीबीगंज इंस्पेक्टर गणेश दत्त ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद कई बातें सामने आई है। अब कॉल डिटेल के सामने आने के बाद उनकी बयानों से तस्दीक करवा ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed