{"_id":"5738d0514f1c1b2c3fac74e8","slug":"police-caught-five-and-a-half-thousand-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने साढ़े पांच हजार लीटर केरोसिन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने साढ़े पांच हजार लीटर केरोसिन पकड़ा
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 16 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बड़ा बाईपास पर अवैध तरीके से धौराटांडा ले जाया जा रहा साढ़े पांच हजार लीटर केरोसिन पकड़ लिया। पुलिस ने कैंटर के साथ चार अवैध तेल कारोबारियों को भी पकड़ा है। ये लोग केरोसिन 27 ड्रमों में भरकर कैंटर में ले जा रहे थे। इनमें गोदाम पर केरोसिन ड्रमों में भरने वाला कृपाल उर्फ कल्लू भी है।
इज्जतनगर थाना प्रभारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार अपराह्न एक बजे बड़ा बाईपास से एक कैंटर गुजर रहा था। संदिग्ध मानते हुए अहिलादपुर चौकी पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने उसकी रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने कुछ दूर पीछा करने के बाद कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर के साथ उसमें सवार इंतजार अहमद निवासी धौंराटांडा, ड्राइवर मासूम अली और कृपाल उर्फ कल्लू को भी पकड़कर थाने लाया गया। इसमें 27 ड्रम केरोसिन भरा था। ये कैंटर नकटिया से धौराटांडा ले जाया जा रहा था। राशन के तेल की कालाबाजारी में पकड़े गए तीनों कारोबारियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह डेढ़ साल से डिपो से तेल ले जाकर कस्बों में फुटकर रेट में बेचते हैं। गोदाम से कृपाल उर्फ कल्लू 24 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से राशन का तेल सप्लाई करता है। वह फुटकर में 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तीनों संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। इसमें राशन के तेल की कालाबाजारी करने वालों के कुछ और नाम सामने आने की उम्मीद है।