फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Currency Plan cheat , women 's Ruckus

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में धोखा, महिलाओं का हंगामा

Sat, 02 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
PM Currency Plan cheat , women 's Ruckus
हंगामा
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना सहित आधा दर्जन योजनाओं में कर्ज दिलाने के नाम पर कई लाख रुपये ठगने का आरोप लगाकर साहूकारा की रहने वाली महिला मीरा के घर पर करीब 40-50 महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी महिला तो नहीं मिली लेकिन हंगामा करने वाली महिलाओं और आरोपी महिला के  देवर और पुत्र को किला चौकी ले आई। यहां पर ठगी की पीड़ित महिलाओं ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। बरेली के परंपरागत उद्योगों में लगे कारीगरों के परिवारों को उद्योग चलाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक कर्जा देने में दलाली का खुलासा पांच जून के अंक में अमर उजाला ने किया था। इस खुलासे के बाद एसएसपी ने भी जांच बैठाई थी, पीड़ित महिलाएं भी जागरूक हुई। क्योंकि इन पीड़ित महिलाओं ने होली के आसपास करीब पांच महीने पहले टोकन मनी के रूप में दो-दो हजार रुपये दिए थे। पांच महीने तक आश्वासन पाते - पाते पीड़ित महिलाओं का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन

 पीड़ित महिलाओं ने बताया कि यह महिला छह महीने से कर्ज दिलाने का आश्वासन दे रही है। जबकि कर्जा दिलाने के नाम पर हरेक से टोकन मनी के रूप में दो से तीन हजार रुपये ले लिए हैं। अब कर्जा नहीं दिला पा रही है तो हमारे रुपये वापस कर दे। गुरुवार तो भाजपा नेत्री सुमन उपाध्याय के कहने से पीड़ित महिलाएं मान गईं लेकिन शुक्रवार की सुबह यह महिलाएं महिला मीरा के घर पहुंच गई। वहां पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

पासबुक रख लिया अपने पास
शिकायतकर्ता महिलाओं के मुताबिक, मार्च में मीरा ने उनके नाम पर यूनाइटेड बैंक में खाते खुलवाए लेकिन पासबुक अपने पास रख ली। समूह पांच वर्ष के लिए बनाए गए, हर महिला को 2,365 रुपए की किस्त इकट्ठी करके समूह के जरिए बैंक में जमा कराने को कहा गया था। मीरा ने शर्त रखी थी कि लोन की रकम आने के बाद डेढ़ लाख में से 15 हजार रुपया वह रखेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीनगर में भी हुआ था हंगामा
हजियापुर व तुलाशेरपुर की महिलाओं ने बताया कि मीरा ने मुंशीनगर में सबसे पहले तीन समूह चलाए थे, वहां लोन दिलाने के नाम पर उसने प्रति महिला चार हजार रुपए लिए। लोन की रकम नहीं मिली तो 15 दिन पहले महिलाओं ने उसे घर में बंद कर लिया। उसके बाद रुपए वापस हुए थे।  

 ‘महिला को तलाशने के लिए उसके देवर और पुत्र के साथ कई जगह पर दबिश दी गई है। जल्दी ही महिला को पकड़ लिया जाएगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।’ मोहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर किला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed