{"_id":"6382e304e70539c1a1b0df53f733cae7","slug":"pistol-at-the-back-of-depressed-teenager-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के दम पर दलित किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के दम पर दलित किशोरी से दुराचार
बरेली
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसेर। सिरौली के एक गांव में युवक ने शौच गई दलित किशोरी से तमंचे के बल पर दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पकड़ लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक किशोरी जंगल में शौच को गई थी। आरोप है कि खेत में गांव के ही पूर्व प्रधान का भतीजा प्रदीप कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहले से मौजूद था। प्रदीप ने किशोरी को तमंचे से धमकाकर दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुराचार किया। इस दौरान उसका साथी रखवाली करता रहा। किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटने की काफी कोशिश की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग गया। बदहवासी की हालत में घर पहुंची किशोरी ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो परिवार सहम गया। परिवार किशोरी को लेकर सिरौली थाने पहुंचा और आरोपी प्रदीप और उसके सहयोगी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सिरौली पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।