{"_id":"57faa3fc4f1c1b3e7128e6e0","slug":"people-angry-at-the-carelessness-of-the-police-garrison-gherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए लोग, चौकी घेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए लोग, चौकी घेरी
बरेली, ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को लोहे की रॉड लेकर संदिग्ध लोग कालीबाड़ी और सिकलापुर की गलियों में घूमते हैं। इसकी सूचना देने पर पुलिस ने अनसुना कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार रात शाहमतगंज चौकी का घेराव किया।
रविवार रात करीब 11.30 बजे गौरव अग्रवाल, विष्णु मिश्रा, ओमप्रकाश, अभिषेक, सुमित, निखिल समेत कालीबाड़ी और सिकलापुर के एक दर्जन से अधिक लोग इकट्ठे होकर शाहमतगंज चौकी गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी धर्मशाला में कई लोग बगैर आईडी जमा किए रह रहे हैं। उनमें से चार-पांच लोग हाथों में लोहे की रॉड लेकर गालियों में घूमते हैं। इससे कहीं भी बड़ी वारदात हो सकती है। फोन पर कई बार इसकी सूचना शाहमतगंज चौकी पुलिस को दी गई। कंट्रोल रूम को भी फोन किया गया। मगर कभी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सोमवार को मामले की छानबीन करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग अपने घरों को लौट गए।