{"_id":"5818c3af4f1c1bad3143641a","slug":"peer-crackers-kohadha-via-master-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से कोहाड़ापीर गुरु द्वारे में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखे से कोहाड़ापीर गुरु द्वारे में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से हादसा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे की चिंगारी से कोहाड़ापीर गुरु द्वारे में आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सेवादारों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कोहाड़ापीर के गुरु द्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के पास गली में सोमवार को कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान गुरु द्वारे में ज्ञानी ठाकुर सिंह और सेवादार मुुकुट सिंह मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे गली में बच्चे पटाखे जला रहे थे। इस दौरान पटाखे की एक चिंगारी गुरु द्वारे की गैलरी में आकर गिरी। इससे यहां रखे कपड़ों में आग लग गई, जिससे गुरु द्वारे में हड़कंप मच गया। ज्ञानी और मुकुट ने सेवादारों की मदद से बमुश्किल सबमर्सिबल चालू करके पानी से आग को बुझाया। आग लगने से काफी देर तक हंगामा होता रहा। सेवादारों का कहना है कि गुरु द्वारे में आग बुझाने के इंतजाम नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।