फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Organically in the election rivalry, stones and firing

चुनावी रंजिश में बवाल, पथराव और फायरिंग

Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कंधरपुर में प्रधानी चुनाव की रंजिश सोमवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रधान पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग हो गई। फायरिंग में प्रधान के बेटे को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधान पति व उनका एक समर्थक भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

प्रधान भूरी देवी का बेटा रवि सोमवार शाम गांव की एक दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। विपक्षी भीकम लाल के बेटे रास्ते में उसके साथ गाली गलौज करने लगे। प्रधान के बेटे ने विरोध किया तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी। विपक्षी मौके की तलाश में ही थे और मौका पाते ही पथराव और फायरिंग करने लगे। शोर सुनकर  प्रधान पति नंदराम लोधी अपने साथी साबिर अली के साथ मौके पर पहुंचे। फायरिंग में प्रधान के बेटे को गाली लग गई। वह मौके पर ही गिर पड़ा। प्रधान पति नंदराम और साथी साबिर पथराव में घायल हो गए। घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। धर्मवीर, उमेश, डालचन्द्र समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सीपी त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। फिलहाल रिपोर्र्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed